Helio G70 के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा Realme C3

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 04 Feb 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
realme C3 will be the first smartphone in India to feature the World's first MediaTek Helio G70
Realme C3 - फोटो : realme

    ताइवान की चिपसेट निर्माता कंपनी मीडियाटेक (MediaTek) ने दो नए गेमिंग चिपसेट लॉन्च किए हैं जिनमें Helio G70 और Helio G70T शामिल हैं। इन दोनों चिपसेट को मिडरेंज स्मार्टफोन के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इन प्रोसेसर को 12 नैनोमीटर के प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

    इन प्रोसेसर की लॉन्चिंग के साथ ही रियलमी इंडिया ने घोषणा की है कि रियलमी सी3 (Realme C3) को मीडियाटेक हीलियो जी70 (Helio G70) के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में रियलमी सी3, हीलियो जी70 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने इसकी पुष्टि की है।

    विज्ञापन

    माधव सेठ ने अपने एक बयान में कहा, 'हमें इसकी घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रियलमी सी3 भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें मीडियाटेक का हीलियो जी70 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा हम जल्द ही सबसे पहले मीडियाटेक हीलियो जी0 के साथ भी पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियलमी के फोन में मीडियाटेक Helio G70 प्रोसेसर को लेकर मीडियाटेक इंडिया के डायरेक्टर अंकु जैन ने कहा, 'हम रियलमी के साथ साझेदारी के लिए उत्साहित हैं और हाल ही में लॉन्च हुए मीडियाटेक Helio G70 चिपसेट के साथ Realme C3 की लॉन्चिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। रियलमी Helio G70 के साथ अपना फोन लॉन्च करने वाली दुनिया की पहली कंपनी होगी। इस प्रोसेसर को खासतौर गेमिंग के शौकीनों के लिए तैयार किया गया है। इसमें हाइपरइंजन गेम टेक्नोलॉजी है।'

    ये भी पढ़ेंः MediaTek ने लॉन्च किए दो गेमिंग चिपसेट, सस्ते स्मार्टफोन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

    अपने इन दोनों प्रोसेसर (चिपसेट) को लेकर कंपनी का कहना है कि इन्हें खासतौर पर कम कीमत वाले स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है। इन प्रोसेसर को लेकर कंपनी का मकसद कम कीमत वाले गेमिंग फोन में प्रीमियम फीचर देना है। इन प्रोसेसर में मीडियाटेक का हाइपरइंजन गेमिंग फीचर है।

    इसके अलावा इन चिपसेट में मल्टी कैमरे और इंटिग्रेटेड वॉयस ऑन वेकअप (VoW) का भी सपोर्ट है। इनमें से Helio G80 एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसमें दो ARM Cortex A75 हैं जिनकी स्पीड 2.0GHz है। इसमें दूसरा कॉर्टेक्स A55 है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें