Realme ने ग्राहकों को दिया झटका, महंगा कर दिया अपना यह बजट रेंज वाला स्मार्टफोन
Realme C3 स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का हुआ इजाफाइससे पहले जीएसटी बढ़ने की वजह से इस स्मार्टफोन की कीमत में हुई थी बढ़ोतरीRealme C3 को 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ किया गया था लॉन्च

विस्तार
चीनी टेक कंपनी रियलमी ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन सी3 (Realme C3) की कीमत में बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि कंपनी ने फरवरी में लॉन्च के बाद अब दूसरी बार इस स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा किया है। इससे पहले कंपनी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि होने के कारण रियलमी सी3 की कीमत में बढ़ोतरी की थी। वहीं, अब रियलमी सी3 स्मार्टफोन की नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर अपडेट हो गई है।
कंपनी ने रियलमी सी3 स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये की बैढ़ोतरी की है। अब इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इससे पहले मोबाइल पर लगने वाली जीएसटी में वृद्धि के कारण रियलमी सी3 के 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये से बढ़कर 7,499 रुपये और 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये से बढ़कर 8,499 रुपये हो गई थी।
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।