कमाल की मजबूती: पायलट ने 11,000 फीट की ऊंचाई से गिराया iPhone X, उसके बाद जो हुआ यकीन करना है मुश्किल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Aug 2021 03:59 PM IST
सार

विमान करीब 11,250 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था और इसी दौरान उन्होंने साइड विंडो से iPhone X के जरिए बादलों की फोटो क्लिक करने की कोशिश की, लेकिन हवा का अधिक प्रेशर होने के कारण फोन हाथ से छूट गया

विज्ञापन
Pilot drops iPhone X from 11250 feet height finds it without a scratch and working perfectly
iPhone X FOR DEMO ONLY - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल अपने प्रोडक्ट को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है। चाहे किसी फीचर की बात है या गैजेट की मजबूती की, एपल हर मामले में खुद को नंबर-1 बताया है, लेकिन इसमें सच्चाई कितनी है यह तो टेस्ट के बाद ही सामने आता है। अब एक पायलट ने iPhone X को 11,250 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा दिया है और फोन में स्क्रैच तक नहीं आया है। आपको बता दें कि iPhone X को साल 2017 में लॉन्च किया गया था।

    11,250 फीट की ऊंचाई से पायलट के हाथ से कैसे गिरा iPhone X?

    डायमंड एवियटर फोरम पर डेविड नाम के एक पायलट द्वारा लिखे गए पोस्ट के मुताबिक उनका विमान करीब 11,250 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था और इसी दौरान उन्होंने साइड विंडो से iPhone X के जरिए बादलों की फोटो क्लिक करने की कोशिश की, लेकिन हवा का अधिक प्रेशर होने के कारण फोन हाथ से छूट गया और जमीन पर गिर गया। डेविड विमान को कोलोराडो स्प्रिंग्स से अटलांटा जा रहे थे। पायलट के मुताबिक विमान पर साइड की खिड़कियां उड़ान में खोली जा सकती हैं।

    विज्ञापन

    डेविड को वापस मिल गया उनका iPhone X

    डेविड के मुताबिक लैंड करने के बाद वे अपने iPhone X को खोजने में कामयाब रहे। दरअसल डेविड ने डाटा डिलीट करने के लिए icloud पर लॉगिन किया और इसी दौरान उन्होंने फाइंड माय आईफोन फीचर के जरिए फोन को खोजने की कोशिश की और कमाल की बात यह रही है कि उन्हें फोन की लोकेशन मिल गई। डेविड को लगा कि भले की फोन की लोकेशन दिख रही है लेकिन फोन तो चकनाचूर हो गया होगा, लेकिन डेविड जब फोन की लोकेशन पर पहुंचे तो हैरान रह गए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    11,250 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी फोन पर कोई स्क्रैच नहीं

    डेविड के मुताबिक जब वे फोन की लोकेशन यानी Blythe Arkansas पर पहुंचे तो वहां उनका फोन सही सलामत पड़ा हुआ था और हैरान करने वाली यह रही कि फोन के बैक या फ्रंट किसी भी पैनल पर एक स्क्रैच तक नहीं था। फोन के कवर पर कुछ धूल जमे थे लेकिन फोन पूरी तरह से सलामत था। डेविड के फोन में Otterbox Defender सीरीज का कवर लगा हुआ था जिसे उन्होंने 2018 में खरीदा था।

    बता दें कि भारत में otterbox Defender सीरीज के iphone x के कवर की कीमत अमेजन पर 6,049 रुपये है। डेविड ने अपने फोन के बचने का पूरा श्रेय एपल द्वारा फोन की बिल्ड क्वॉलिटी और Otterbox के कवर को दिया है, हालांकि डेविड ने यह नहीं बताया है कि जिस इलाके में फोन गिरा था, वहां पेड़-पौधे थे या नहीं या जिस जगह पर फोन गिरा था, वहां की जमीन कैसी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें