बजट फोन: Realme C21 की भारत में पहली सेल आज, शुरुआती कीमत 7,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Apr 2021 10:16 AM IST
सार

Realme C21 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Realme C21 First Sale in India Today at 12 Noon via Flipkart Price Specifications
Realme C21 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme C21 की आज यानी 14 अप्रैल को भारत में पहली सेल है। आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और कंपनी की वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकेगा। Realme C21 को पिछले सप्ताह भारत में Realme C20 और Realme C25 के साथ लॉन्च किया गया था। Realme C21 में 5000mAh की बैटरी दी गई है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट है। Realme C21 का मुकाबला Redmi 9, Poco C3 और Vivo Y12s जैसे स्मार्टफोन के साथ है।

    Realme C21 की कीमत

    Realme C21 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को क्रॉस ब्लैक, क्रॉस ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Realme C21 की स्पेसिफिकेशन

    Realme C21 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme C21 का कैमरा

    फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    Realme C21 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Realme C21 में 5000mAh की बैटरी है जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 190 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें