Realme Book Slim की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, जानें तारीख और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Aug 2021 10:53 AM IST
सार

Realme Book सीरीज के लैपटॉप में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा, इसकी पुष्टि कंपनी ने भी कर दी है। हाल ही में रियलमी भारत और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Realme Book Slim confirm to launch in India on 18th august know expected specifications
Realme book slim - फोटो : twitter.com/realmeTechLife

    विस्तार

    रियलमी के पहले लैपटॉप Realme Book Slim की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी ने मीडिया भेजने शुरू कर दिए हैं। Realme Book Slim की लॉन्चिंग भारत में 18 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे होगी। बता दें कि Realme Book Slim रियलमी बुक सीरीज लैपटॉप का एक मॉडल है। यह भी संभव है कि इस सीरीज के तहत अन्य लैपटॉप मॉडल भी पेश किए जाएं। Realme Book सीरीज के लैपटॉप में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा, इसकी पुष्टि कंपनी ने भी कर दी है। हाल ही में रियलमी भारत और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी।

    Realme Book Slim में पीसी कनेक्ट नाम से एक स्पेशल फीचर मिलेगा जिसकी मदद से फोन को लैपटॉप से आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इससे पहले एक टिप्स्टर ने दावा किया था कि Realme Book Slim में 2K डिस्प्ले मिलेगी और डुअल हार्मन कार्डन स्पीकर का सपोर्ट होगा। लैपटॉप स्लिम और हल्का होगा। कंपनी अपने इस अपकमिंग लैपटॉप को गेम चेंजर के तौर पर प्रमोट कर रही है।

    विज्ञापन

    Realme Book Slim की संभावित स्पेसिफिकेशन

    कहा जा रहा है कि अपकमिंग लैपटॉप में 14 इंच की 2K डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 2160x1440 पिक्सल होगी। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 300 निट्स होगी और ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी होगा। लैपटॉप में इंटेल Core i5-1135G7 प्रोसेसर और इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Book Slim में 16GB रैम के साथ 512GB की PCIe स्टोरेज मिल सकती है. इसके अलावा इसमें डुअल स्पीकर के साथ माइक्रोफोन मिलेगा। कीबोर्ड बैकलाइट सपोर्ट के साथ आ सकती है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में USB 3.2 Gen 1 टाईप-ए पोर्ट, दो USB 3.1 टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा।

    Realme Book Slim में 54Whr की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा और लैपटॉप का वजन 1.3 किलोग्राम होगा। Realme Book Slim की कीमत 55,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें