Realme 8i, Realme 8s 5G: भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Realme 8s 5G में हाल ही में लॉन्च हुए मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विस्तार
रियलमी 8 सीरीज के दो नए फोन Realme 8i, Realme 8s 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Realme 8i और Realme 8s 5G 9 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी इंडिया ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। ये दोनों फोन पहले से भारतीय बाजार में मौजूद Realme 8, Realme 8 Pro और Realme 8 5G के जोड़ीदार बनेंगे। इन दोनों फोन की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने पिछले महीने ही की थी।
Realme 8i और Realme 8s 5G की भारत में लॉन्चिंग के लिए 9 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन होगा। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Realme 8s 5G में हाल ही में लॉन्च हुए मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर दिया जाएगा।
Realme 8i की संभावित स्पेसिफिकेशन
पिछले महीने ही रियलमी इंडिया और मीडियाटेक ने कहा था कि Realme 8i को मीडियाटेक Helio G96 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन को लेकर खबर है कि इसमें 6.59 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Realme 8s 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन
Realme 8s 5G को मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला यह दुनिया का पहला फोन होगा। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। इसके साथ 5G कनेक्टिविटी मिलेगी। Realme 8s 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
- Twitter से कमाई: कंपनी ने लॉन्च किया नया फीचर, अपने फॉलोअर्स से हर महीने ले सकेंगे 730 रुपये
- परेशानी: Instagram पड़ा ठप, आईओएस और एंड्रॉयड दोनों एप में हो रही दिक्कत
- Samsung Galaxy M32 5G की भारत में पहली सेल आज, 12 5G बैंड से लैस है स्मार्टफोन
- गूगल और एपल पर शिकंजा: एप स्टोर के एकाधिकार खत्म करने के लिए बना पहला कानून, दक्षिण कोरिया की संसद ने विधेयक पारित