Realme 8 5G की भारत में लॉन्चिंग तारीख का हुआ एलान, जानें स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Apr 2021 10:08 AM IST
सार

Realme 8 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा, हालांकि डिस्प्ले की क्वॉलिटी LCD होगी।

विज्ञापन
Realme 8 5G launch in India on April 22 know expected price and specifications
Realme 8 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रियलमी के नए 5जी फोन Realme 8 5G की भारत में लॉन्चिंग तारीख का आधिकारिक एलान हो गया है। Realme 8 5G को भारत में 22 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। Realme 8 5G की लॉन्चिंग को लेकर रियलमी ने मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू कर दिया है। Realme 8 5G को पहले थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा, उसके बाद भारत में इसकी लॉन्चिंग होगी।

    रियलमी ने Realme 8 5G के मीडिया इनवाइट में BE 5G FUTURE READY WITH REALME टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। वैसे तो भारत में अभी 5जी नेटवर्क है ही नहीं, लेकिन तमाम मोबाइल कंपनियां हर महीने अपने 5जी फोन को भारत में लॉन्च कर रही हैं। बड़ी बात यह है कि 20 हजार रुपये से कम कीमत में भी 5जी फोन भारत में लॉन्च किए जा रहे हैं। हाल ही में Realme Narzo 30 Pro को कंपनी ने लॉन्च किया है जो कि देश का सबसे सस्ता 5जी फोन है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    Realme 8 5G की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    कंपनी ने कीमत और फीचर्स को लेकर आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme 8 5G की कीमत 21,000 रुपये के करीब होगी। फीचर्स की बात करें तो लॉन्चिंग से पहले फोन के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। Realme 8 5G को मीडियाटेक Dimensity 700 5G के साथ लॉन्च किया जाएगा और इस प्रोसेसर के साथ यह दुनिया का पहला फोन होगा। इस प्रोसेसर को इसी सप्ताह मीडियाटेक ने लॉन्च किया है। इस प्रोसेसर को 7nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा Realme 8 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा, हालांकि डिस्प्ले की क्वॉलिटी LCD होगी। बता दें कि Realme X7 और Realme 8 में एमोलेड डिस्प्ले है लेकिन हाई-रिफ्रेश रेट नहीं है। Realme 8 5G में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 18W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि Realme 8 5G इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च हुए Realme V13 5G का री-ब्रांडेड वर्जन होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें