Realme 7i को भारत में मिलने लगा एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 का अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 May 2021 02:46 PM IST
सार

Realme 7i के लिए एंड्रॉयड 11 का अपडेट 801 एमबी साइज का है और इसका वर्जन RMX2103_11_C.05 है। कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है।

विज्ञापन
Realme 7i Starts Getting Android 11 Based Realme UI 2.0 in India all you need to know
Realme 7i

    विस्तार

    रियलमी की 7 सीरीज के स्मार्टफोन Realme 7i को भारत में पिछले साल एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया गया था और अब एक साल बाद फोन को एंड्रॉयड 11 का अपडेट मिलने लगा है। Realme 7i को खासतौर पर गेमर्स के लिए पेश किया गया है जिसके साथ क्लाउड सिंक भी है। इस फोन में प्री-लोडेड फोटो एडिटिंग एप है। नए अपडेट के बाद फोटो एडिटिंग के लिए कई अन्य नए फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा सिस्टम क्लोनर भी मिलेगा।

    Realme 7i के लिए एंड्रॉयड 11 का अपडेट 801 एमबी साइज का है और इसका वर्जन RMX2103_11_C.05 है। कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी है। इसके अलावा कई यूजर्स ने ट्विटर पर भी इस अपडेट के बारे में जानकारी दी है। यह अपडेट सभी स्मार्टफोन के लिए धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि Realme 7i को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी 7 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन में चार रियर कैमरे और ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन सिंगल रैम वेरियंट में मिलेगा। Realme 7i की कीमत 11,999 रुपये है। यह कीमत बेस वेरियंट यानी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की है, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन फ्यूजन ग्रीन और फ्यूजन ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। रियलमी 7आई में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    Realme 7i में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल है और इसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें