WhatsApp: नई पॉलिसी आज से हो रही है लागू, स्वीकार नहीं करने पर क्या होगा? सबकुछ जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 May 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
whatsapp new privacy policy if you don't accept many features will not work
whatsapp privacy policy - फोटो : amarujala

    व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी 15 मई से लागू हो रही है। कई करोड़ लोगों ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार कर लिया है और कई करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। व्हाट्सएप ने हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में उसकी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दाखिल हुई याचिका पर कहा है कि तमाम इंटरनेट आधारित एप की वही पॉलिसी है जो हमारी है। बिग बास्केट, कू, ओला ट्रूकॉलर, जोमैटो और आरोग्य सेतु एप भी यूजर्स का डाटा लेते हैं। आइए जानते हैं यदि आप कल यानी 15 मई तक प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते हैं तो आपके अकाउंट का क्या होगा?

    whatsapp privacy policy
    whatsapp privacy policy - फोटो : amarujala

    व्हाट्सएप ने कहा है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स के अकाउंट को डिलीट नहीं किया जाएगा, बल्कि कुछ सेवाएं बंद कर दी जाएंगी जिनमें मैसेज और कॉल जैसे सेवा शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने कहा था कि प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स का अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा।

    WhatsApp Clarifies on Privacy Policy
    WhatsApp Clarifies on Privacy Policy - फोटो : अमर उजाला

    व्हाट्सएप ने आज कहा कि उसके नए निजता अपडेट को स्वीकार न करने के लिए कोई भी खाता डिलीट नहीं किया जाएगा, लेकिन 'कई हफ्तों' के बाद इन विवादित शर्तों को स्वीकार न करने वाले उपयोगकर्ता अपनी चैट सूची नहीं देख पाएंगे। अंत में उनके एप पर आने वाले फोन कॉल या वीडियो कॉल का जवाब देने की सुविधा के इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें