Realme 7i स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिला चार रियर कैमरों का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Oct 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Realme 7i launched in India With Snapdragon 662 90Hz Refresh Rate Price Specifications
Realme 7i - फोटो : AMAR UJALA

    Realme 7i को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी 7 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन में चार रियर कैमरे और ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन सिंगल रैम वेरियंट में मिलेगा। Realme 7i के अलावा कंपनी ने स्मार्ट टीवी, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई प्रोडक्ट पेश किए हैं। बता दें कि रियलमी 7आई, Realme 6i का अपग्रेडेड वर्जन है।

    Realme 7i की कीमत-Realme 7i की कीमत 11,999 रुपये है। यह कीमत बेस वेरियंट यानी 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की है, वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन फ्यूजन ग्रीन और फ्यूजन ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। Realme 7i की बिक्री 16 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट, ऑफलाइन स्टोर और Realme.com से होगी।Realme 7i की स्पेसिफेकेशन-फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। रियलमी 7आई में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।Realme 7i का कैमरा-Realme 7i में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल है और इसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।Realme 7i की बैटरी-कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें