लेदर पैनल के साथ लॉन्च हुआ Realme 7 Pro का नया वेरियंट, जानें कीमत
फोन के बैक पैनल पर मिलेगी लेदर फिनिशशुरुआती कीमत 19,999 रुपये16 अक्तूबर से होगी बिक्री

विस्तार
रियलमी ने Realme 7 Pro को नए वेरियंट सन किस्ड लेदर (Sun Kissed Leather) एडिशन में लॉन्च किया है। Realme 7 Pro को कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 7i के साथ लॉन्च किया है। रियमली 7 प्रो के नए वेरियंट की खासियत यह है कि इसके पीछे की ओर नारंगी और सफेद रंग के साथ शानदार वीगन माइक्रोग्रेन लेदर फिनिश दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैक पैनल पर इस्तेमाल की गई मैटेरियल ईको-फ्रेंडली और टिकाऊ है।
Realme 7 Pro सन किस्ड लेदर एडिशन की कीमत 19,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। नए एडिशन की बिक्री 16 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और रियलमी की आधिकारिक साइट से होगी।
बैक पैनल पर लेदर के अलावा फीचर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। Realme 7 Pro में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वालिटी सुपर एमोलेड है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 6 जीबी और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
- Samsung UV Sterilizer Review: क्या खरीदने लायक है 10 मिनट में कोरोना जैसे वायरस खत्म करने वाली यह डिवाइस?
- Tecno CAMON 16 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Auto Eye Focus फीचर से लैस है फोन
- Realme 7i स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिला चार रियर कैमरों का सपोर्ट
- Redmi ने भारत में लॉन्च किए दो नए वायरलेस ईयरफोन, शुरुआती कीमत 999 रुपये