Realme 7 की बिक्री आज, मिलेगा 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Sep 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Realme 7 first sale today in India at 12 Noon via Amazon and Realme.com
realme 7 - फोटो : realme.com

    रियलमी ने पिछले महीने ही भारत में 7 सीरीज के दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Realme 7 Pro और Realme 7 शामिल हैं। ये दोनों स्मार्टफोन 8 जीबी तक रैम और चार रियर कैमरे से लैस हैं। इसके अलावा ये दोनों फोन 23 मुख्य और 72 छोटे-मोटे टेस्ट पास किए हुए हैं। इनमें से Realme 7 की आज फ्लैश सेल है। Realme 7 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और Realme.com से होगी। Realme 7 का मुकाबला रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स और सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज के फोन से है।

    Realme 7 की स्पेसिफिकेशन

    Realme 7 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। साथ ही इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G76 MC4 GPU मिलेगा। इस फोन में भी 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: इसी साल 10 करोड़ सस्ते 4G स्मार्टफोन लॉन्च करेगा रिलायंस जियो: रिपोर्ट

    Realme 7 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें भी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का सोनी IMX682 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme 7 की बैटरी

    फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 30W की डर्ट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Realme 7 की कीमत

    Realme 7 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें