Realme 6i भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत होगी 15,000 रुपये से कम
मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर से लैस होगा फोन
15 हजार रुपये से कम होगी Realme 6i की कीमत
फ्लिपकार्ट से होगी बिक्री

विस्तार
रियलमी के बजट फोन रियलमी 5आई का अपग्रेडेड वर्जन भारत में आने को तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि Realme 6i को 14 जुलाई को भारत में पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को लिस्ट भी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि Realme C11 के साथ ही Realme 6i को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा।
कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Realme 6i कुछ दिन पहले यूरोप में लॉन्च हुए Realme 6s री-ब्रांडेड वर्जन होगा। इससे पहले मार्च में Realme 6i भी म्यांमार में लॉन्च किया जा चुका है। फ्लिपकार्ट के टीजर पर लिखा है कि Realme 6i 15 हजार की रेंज में सबसे दमदार फोन होगा।
वैसे तो अभी तक रियलमी ने Realme 6i के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में मीडियाटेक हीलियो G90T प्रोसेसर मिलेगा और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। फोन चार रियर कैमरे से लैस होगा।
Realme 6i की स्पेसिफिकेशन
म्यांमार में हुई लॉन्चिंग के मुताबिक फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी UI मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। इसमें Helio G80 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। ग्राफिक्स के लिए इसमे माली G52 जीपीयू है।
इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा भी 8 मेगापिक्सल का और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।