Realme 6 Pro Review In Hindi: क्या वाकई यह चार कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदने लायक है?

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने हाल ही में दो नए स्मार्टफोन रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो लॉन्च किए हैं। यूजर्स को दोनों ही स्मार्टफोन में दमदार डिस्प्ले के साथ पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिसे साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट कहा जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनों स्मार्टफोन का मुकाबला रेडमी के लेटेस्ट डिवाइस नोट 9 प्रो और 9 प्रो मैक्स के साथ है। रियलमी 6 प्रो को हमने रिव्यू के लिए कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या वाकई खरीदने लायक है यह स्मार्टफोन...
Realme 6 Pro की कीमत और फीचर्स

Realme 6 Pro की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6GB रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 6GB रैम के साथ 128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम के साथ 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, यह फोन लाइटनिंग ब्लू और लाइटनिंग ऑरेंज कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इसमें भारतीय नेविगेशन सिस्मट नाविक का भी सपोर्ट है। यह फोन लाइटेनिंग ब्लू और ऑरेंज कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में चार कैमरे का सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
फोन में इन-डिस्प्ले डुअल फ्रंट कैमरा है जिसमें मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 4300mAh की बैटरी है और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इस फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
Realme 6 Pro का डिजाइन

रियलमी 6 प्रो का डिजाइन रियलमी 6 को मुकाबले बहुत आकर्षक है। इस फोन के किनारे कर्व्ड हैं, जिससे इसे आसानी से पकड़ा जा सकता है। साथ ही इस फोन का बैक पैनल बहुत ग्लोसी है और इसके बैक पैनल पर रंगों का शानदार इस्तेमाल हुआ है। आपको इस बैक पैनल में ब्लैक और यैल्लो रंग (हल्दी का रंग) का पैटर्न देखने को मिलेगा, जो बहुत सुंदर है। रियलमी 6 प्रो और 6 में कैमरा और बटन प्लेसमेंट को लेकर किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। आपको रियलमी 6 प्रो की राइट में पावर बटन और लेफ्ट में वॉल्यूमन बटन का सपोर्ट मिला है। खास बात यह है कि कंपनी ने पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने इस तकनीक का इस्तेमाल किया था।
Realme 6 Pro का डिस्प्ले
आपको रियलमी 6 प्रो में 6.6 इंच का फुच एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन हाई डेफिनेशन होने से आपको इस फोन में गेम खेलने से लेकर फिल्म देखने में बहुत मजा आएगा। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में यूजर्स की सुविधा के लिए डार्क मोड, OSIE विजन इफेक्ट, आई केयर और असिस्टिव बॉल जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, टच को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। पंचहोल कैमरा डिजाइन परेशान नहीं करता है और डिस्प्ले की साइज परफेक्ट है।
Realme 6 Pro का कैमरा

कैमरा की बात करें तो आपको रियलमी 6 प्रो में 6 वाला क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, लेकिन इसमें डेप्थ सेंसर की जगह टेलीफोटो लेंस मौजूद है। कंपनी ने इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लैंस दिया है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 16 और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। हमने अपने रिव्यू में पाया है कि इस फोन से क्लिक की गई फोटो काफी ब्राइट है और यहां एचडीआर ने शानदार काम किया है। वहीं, बजट रेंज के डिवाइस में मिलने वाला 64 मेगापिक्सल का सेंसर भी बेहद शानदार काम करता है, हालांकि आप इस सेंसर से फटाफट तस्वीरें क्लिक नहीं कर पाएंगे। वहीं, इससे ली गई तस्वीरें काफी क्लियर और शार्प दिखाई देती हैं। अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस की बात करें तो यह शानदार काम करता है, लेकिन तस्वीर को जूम करने पर पिक्सल फट जाते हैं।
मिलेगा 20एक्स जूम
इसका टेलीफोटो लेंस साधारण है और ऑटोफोकस सही काम करता है। आपको इस फोन में 20 एक्स जूम की सुविधा मिलेगी, लेकिन 5एक्स के बाद ऑब्जेक्ट की शार्पनेस कम हो जाती है। हालांकि, इसके बावजूद फोटो काफी हद तक क्लियर दिखाई देती हैं।

Relme 6 Pro का पोट्रेट और नाइड मोड
रियलमी 6 प्रो का पोट्रेट मोड शानदार है और इसमें आपको ब्लर को सेट करने का ऑप्शन मिलेगा। इस मोड के तहत कैमरा सही तरीके से रोशनी को कैप्चर कर तस्वीर के कॉन्ट्रास्ट को बढ़ाता है। कम रौशनी होने के बावजूद इस फोन का कैमरा बेहतर तस्वीरें क्लिक करता है। वहीं, दूसरी तरफ नाइट मोड की बात करें तो यह उम्मीद के मुताबिक तस्वीर कैप्चर करता है। आप नीचे तस्वीर में देख सकते है कि नाइट मोड से क्लिक की गई तस्वीर नॉर्मल मोड के मुकाबले काफी ब्राइट है। साथ ही इसमें कलर का भी भरपूर इस्तेमाल हुआ है।
पिक्चर सैंपल्स :-





Relme 6 Pro का फ्रंट कैमरा
रियलमी 6 प्रो के फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मिलेगा। इस फोन के फ्रंट कैमरा की परफॉर्मेंस की बात करें तो इससे क्लिक की गई तस्वीरे काफी क्लियर और डिटेल के साथ आती हैं। साथ ही कंपनी ने फ्रंट कैमरा के साथ बोकेह और ब्यूटी मोड दिया है। इसके अलावा आप इस फोन के कैमरा से एचडी रिजॉल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है। कुलमिलाकर कहें तो हमें इस फोन के कैमरा से किसी तरह की शिकायत नहीं है।
Realme 6 Pro की परफॉर्मेंस

हमें रिव्यू के लिए इस फोन का आठ जीबी रैम वाला वेरिएंट मिला है। इस फोन में 128 जीबी स्टोरेज के साथ एंड्रॉयड 10 और स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। यही वजह है कि यह डिवाइस बिना हैंग हुआ लगातार काम करता है। साथ ही इस फोन का फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी तेजी से काम करते हैं। वहीं, हमने अपने रिव्यू में पाया है कि हेवी इस्तेमाल के बाद भी यह फोन गर्म नहीं होता है।
मिला गेमिंग मोड का सपोर्ट
रियलमी 6 प्रो में गेमिंग मोड दिया गया है, जो रैम और स्टोरेज को ऑप्टिमाइज कर गेमिंग के अनुभव को बेहतर बना देता है। वहीं, दूसी तरफ इस फोन की साउंड क्वालिटी एक स्पीकर होने के बावजूद बहुत शानदार है। इसके साथ ही इस फोन में डॉल्बी एटमॉस फीचर दिया गया है, जो साउंड क्वालिटी को निखारता है।
Realme 6 Pro की बैटरी
आपको रियलमी एक्स 2 में 4.0 फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4300mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन की बैटरी को शून्य से 100 फीसदी चार्ज होने में एक घंटे का समय लगता है। वहीं, यह फोन सिंगल चार्ज पर पूरे दो दिन तक काम करता है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने इसमें 4जी नैनो सिम स्लॉट, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, रियलमी शेयर, नाइट शील्ड, ऑटो-रोटेट, पावर सेविंग, गूगल असिस्टेंट और फ्लैश लाइट जैसे फीचर्स दिए हैं।
Realme 6 Pro का निष्कर्ष

20,000 रुपये से कम कीमत में रियलमी 6 प्रो को खरीदना समझदारी है, क्योंकि आपको इसमें 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ-साथ अपग्रेडेड सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस फोन को शाओमी और सैमसंग से कड़ी चुनौती मिल रही है। कुल मिलाकर कहें तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।
- Coronavirus: हॉन्ग-कॉन्ग से लेकर सिंगापुर तक ने कोरोना को मात देने के लिए इन डिवाइस का किया इस्तेमाल
- Vivo ने S6 5G की आधिकारिक वीडियो की जारी, मिल सकते हैं कमाल के फीचर्स
- MyGov ने कोरोना हेल्पडेस्क चैटबॉट किया लॉन्च, मिलेगी इस वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी
- घर से कर रहे है काम, ऑन है एलेक्सा, तो लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी