Realme 5 कल भारत में हो सकता है लॉन्च, मिलेगा 64MP का कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। रियलमी के इस फोन का नाम Realme 5 होगा और इसकी लॉन्चिंग भारत में कल यानी 8 अगस्त को होगी।
रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी ट्विटर पर कंफर्म कर दिया है कि Realme 5 को 64 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। माधव ने ट्विटर पर अपना नाम भी बदलकर Madhav ‘5' Quad कर लिया है। बता दें कि चीन में 4 को अशुभ अंक माना गया है। ऐसे में कंपनी Realme 4 की बजाय Realme 5 को बाजार में उतारने का फैसला लिया है, हालांकि फोन के नाम को लेकर अभी भी कुछ साफ नहीं है।
दरअसल माधव सेठ ने ट्विटर Madhav ‘5' Quad नाम बदले जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रियलमी के अपकमिंग फोन का नाम Realme 5 होगा। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Realme 5 के अलावा कंपनी Realme 5 Pro भी पेश कर सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।
वहीं Quad को लेकर कहा जा रहा है कि Realme 5 को 4 कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले रियलमी एक्स की लॉन्चिंग से पहले भी माधव सेठ ने ट्विटर पर अपना नाम Madhav X कर लिया था।
गौरतलब है कि सैमसंग ने कुछ महीने पहले ही 64 मेगापिक्सल का सेंसर पेश किया है। उसके बाद से ही खबरें आ रही थीं कि शाओमी 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ फोन लॉन्च करेगी। बता दें कि आज यानी 7 अगस्त को शाओमी चीन में 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला अपना पहला फोन पेश करेगी।