Realme 3 में मिलेगी 4230mAh की बैटरी, फ्लिपकार्ट पर जारी हुआ टीजर

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी के नए स्मार्टफोन रियलमी 3 की लॉन्चिंग नई दिल्ली में 4 मार्च को होने वाली है। वहीं लॉन्चिंग से पहले फ्लिपकार्ट पर रियलमी 3 का वेबपेज लाइव हो गया है। फ्लिपकार्ट से यह भी जानकारी मिली है कि रियलमी 3 में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर होगा और साथ ही इसमें 4230 एमएएच की बैटरी होगी। वहीं खबर यह भी है कि रेडमी नोट 7 प्रो की टक्कर में कंपनी रियलमी 3 प्रो लॉन्च कर सकती है।
फ्लिपकार्ट पर लाइव पेज से यह भी पता चल रहा है कि रियलमी 3 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी और कीमत में बाजार के मुताबिक होगी। इसके अलावा रियलमी 3 में डुअल रियर कैमरा मिलेगा और साथ ही बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन के पीछे बॉडी पर डायमंड कट मिलेगा और फोन में ब्लूटूथ v4.2 होगा।
गौरतलब है कि रियलमी ने पिछले महीने ही रियलमी ने अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन रियलमी सी1 का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट पेश किया है। पहले यह फोन सिर्फ 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध था। इस फोन के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,499 है।