रियलमी 2 आज भारत में होगा, 10,000 रुपये से कम में मिलेगा डुअल रियर कैमरा

ओप्पो का सब-ब्रांड रियलमी आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 2 लांच करने वाला है। फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12 बजे होगी। लांचिंग से पहले रियलमी 2 के कई फीचर्स लीक हुए हैं तो कई फीचर्स के बारे में कंपनी ने खुद जानकारी दी है। साथ ही बता दें कि रियलमी 2 की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।
रियलमी 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
कंपनी के बयान के मुताबिक रियलमी 2 की कीमत 10 हजार रुपये से कम ही होगी। साथ ही अगर ऐसा हुआ तो नॉच डिस्प्ले के साथ 10 हजार रुपये में भारत में बिकने वाला पहला स्मार्टफोन रियलमी 2 होगा।
रियलमी 1 से कितना अलग होगा रियलमी 2?
रियलमी 1 को जहां बिना नॉच के लांच किया गया था, वहीं रियलमी 2 को नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने कहा है कि 88.8 फीसदी
डुअल रियर कैमरा
रियलमी 1 को एक जहां एक ही रियर कैमरा था, वहीं रियलमी 2 को डुअल रियर कैमरे के साथ लांच किया जाएगा, हालांकि इसकी कीमत भी पहले वाले फोन के मुकाबले ज्यादा होगी। इसकी कीमत 18 हजार रुपये के करीब हो सकती है।
दमदार बैटरी
रियलमी 2 में आपको 4,230mAh की दमदार बैटरी मिलेगी जो कि क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऐसे में रियलमी 2 शाओमी एमआई ए2 के साथ खड़ा हो जाएगा।
फिंगरप्रिंट सेंसर
लीक फोटो के मुताबिक रियलमी 2 के रियर पैनल पर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो कि गोलाकार होगा, हालांकि कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।
क्वॉलकॉम प्रोसेसर
रियलमी 2 में क्वॉलकॉम का प्रोसेसर मिलेगा। इसकी जानकारी रियलमी और क्वॉलकॉम दोनों ने दी है, हालांकि यह साफ नहीं है कि क्वॉलकॉम का कौन सा प्रोसेसर फोन में मिलेगा लेकिन कहा जा रहा है कि रियलमी 2 को स्नैपड्रैगन 636 के साथ लांच किया जा सकता है।