रियलमी के ये दो शानदार स्मार्टफोन हुए महंगे, पहले कीमत थी 6,999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Nov 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
Realme 2, Realme C1 Price Hikes in Inia Up to Rs. 1,000
Realme C1 Review

    भारत में बिकने वाले दो नए स्मार्टफोन अब महंगो हो गए हैं। इन फोन को पहले नहीं खरीदने का अब आपको अफसोस होगा। रियलमी ने अपने दो स्मार्टफोन रियलमी सी1 और रियलमी 2 की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। हालांकि कंपनी ने लांचिंग के दौरान ही कहा था कि दिवाली के बाद फोन की कीमतें बढ़ेंगी। नई कीमतों के साथ रियलमी सी1 और रियलमी 2 को फ्लिपकार्ट पर देखा जा सकता है।

    बता दें कि रियलमी 2 को भारत में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था, वहीं अब इस फोन की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये हो गई है। यह कीमत रियलमी 2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। हालांकि इस फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये ही है।

    विज्ञापन

    रियलमी का सबसे सस्ता फोन भी हुआ महंगा

    Realme C1
    Realme C1

    अब रियलमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन रियलमी सी1 की बात करें तो इस फोन को भारत में 6,999 रुपये में लांच किया गया था, वहीं अब रियलमी सी1 एक हजार रुपये महंगा हो गया है। रियलमी सी1 की नई कीमत 7,999 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme सी1 को 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा रियलमी सी1 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4230mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें दो सिम के साथ एक बार में एक मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें