Realme 16: सेल्फी लेने का बदलेगा अंदाज, रियलमी ला रहा है भारत का पहला आईने वाला स्मार्टफोन, जानें क्या है खास
Realme 16 Selfi Mirror Smartphone:
Realme स्मार्टफोन मार्केट में नया ट्रेंड सेट करने के लिए तैयार है। कंपनी 2 अप्रैल को भारत में Realme 16 5G लॉन्च करने जा रही है, जिसमें खास ‘सेल्फी मिरर’ फीचर मिलेगा। यह यूजर्स को रियर कैमरे से भी शानदार सेल्फी लेने की सुविधा देगा। आइए जानते हैं इस फोन में क्या खास फीचर्स मिलने वाले हैं।

विस्तार
Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G के साथ एक नया एक्सपेरिमेंट करने जा रहा है। इस फोन के साथ कंपनी यूजर्स का सेल्फी लेने का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदलने वाली है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा फोन है जिसमें सेल्फी मिरर दिया गया है। आइए इस फोन के कुछ खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।
कैसे काम करेदा सेल्फी मिरर फीचर
Realme 16 की सबसे बड़ी खूबी इसका अनोखा बैक पैनल है। कंपनी ने रियर कैमरा सेटअप के पास एक रिफ्लेक्टिव सर्कुलर सरफेस दिया है, जिसे Selfie Mirror नाम दिया गया है। इसका फायदा यह है कि अब आप फोन के दमदार मेन कैमरे से सेल्फी लेते समय खुद को उस शीशे में देख पाएंगे। इससे आप फ्रंट कैमरे के बजाय रियर कैमरे की हाई क्वालिटी लेंस के साथ परफेक्ट सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका वजन 183 ग्राम है और मोटाई 8.1mm रखी गई है, जिससे यह हाथ में हल्का और स्लिम महसूस होगा। कंपनी इसे एयर व्हाइट और एयर ब्लैक जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी।
कैमरा सेटअप और परफॉर्मेंस
फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसका डिजाइन हॉरिजॉन्टल लेआउट में है और यह काफी हद तक प्रीमियम स्मार्टफोन्स जैसा दिखता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है।
दमदार बैटरी और अपडेट सपोर्ट
Realme 16 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है। इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है।
कब होगा लॉन्च?
कंपनी इस फोन को 2 अप्रैल, 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन की कीमत 18,000-20,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
- WhatsApp में जुड़ा नया फीचर: अब मेंबर टैग से सबको बताएं अपना रोल; जानें कैसे करें इस्तेमाल
- एजीआर पर Airtel ने उठाई बराबरी की मांग: वोडाफोन-आइडिया जैसी राहत चाहती है कंपनी, दूरसंचार विभाग से की अपील
- सावधान: iPhone और Mac यूजर्स के लिए भारत सरकार की बड़ी चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हैक हो सकता है डेटा
- DTH का झंझट खत्म: BSNL लाया 1000+ लाइव टीवी चैनल्स वाला धांसू प्लान, अब इंटरनेट पर उठाएं मनोरंजन का लुत्फ