WhatsApp में जुड़ा नया फीचर: अब मेंबर टैग से सबको बताएं अपना रोल; जानें कैसे करें इस्तेमाल

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 29 Mar 2026 03:36 PM IST
सार

WhatsApp Member Tag:

व्हाट्सएप ने अपने ग्रुप चैट अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नया Member Tag फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब किसी भी ग्रुप में अपनी पहचान या भूमिका जोड़ सकते हैं, जिससे बातचीत और ज्यादा स्पष्ट और आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
whatsapp member tag feature how to use group identity role
व्हाट्सएप मेंबर टैग फीचर - फोटो : WhatsApp

    विस्तार

    अक्सर बड़े ग्रुप्स में यह पता लगाना मुश्किल होता है कि कौन व्यक्ति क्या काम करता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए व्हाट्सएप ने शानदार मेंबर टैग (Member Tag) फीचर पेश किया है। नए मेंबर टैग फीचर की मदद से अब आप अपने नाम के साथ अपनी जानकारी जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने स्पोर्ट्स ग्रुप में 'कोच' हैं या ऑफिस ग्रुप में 'मैनेजर', तो आप यह टैग लगा सकते हैं। यह टैग ग्रुप में सभी सदस्यों को दिखाई देगा और नए जुड़ने वाले सदस्य भी इसे देख सकेंगे।

    कहां दिखता है मेंबर टैग?

    इस फीचर की खास बात यह है कि आपका मेंबर टैग आपके नाम के नीचे मैसेज बबल में दिखेगा। इसके अलावा, ग्रुप मेंबर्स की लिस्ट में भी यह जानकारी दिखाई देगी, जिससे हर सदस्य की भूमिका समझना आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि हर ग्रुप के लिए अलग-अलग टैग सेट किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    आसान स्टेप्स में एड करें टैग
    आसान स्टेप्स में एड करें टैग - फोटो : व्हाट्सएप

    अपना मेंबर टैग कैसे जोड़ें?

    • सबसे पहले अपना ग्रुप चैट खोलें और ऊपर दिए गए ग्रुप के नाम पर टैप करें।
    • नीचे की तरफ स्क्रॉल करके सदस्यों की लिस्ट (Members list) पर जाएं।
    • यहां आपको Add member tag का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करें।
    • अब अपना मनचाहा टैग (जैसे- कैप्टन, वॉलंटियर आदि) लिखें।
    • अंत में Save बटन पर क्लिक कर दें।

    टैग को बदलना या हटाना है आसान

    • टैग बदलने के लिए ग्रुप मेंबर लिस्ट में अपने नाम पर टैप करें, फिर Edit member tag चुनें और नया टैग लिखकर सेव कर दें।
    • यदि टैग हटाना चाहते हैं तो अपने नाम पर जाकर एडिट ऑप्शन चुनें और उसे डिलीट कर दें (एंड्रॉइड यूजर्स को एडिट के बाद डिलीट आइकन दिखेगा)।

    इन बातों का रखें खास ख्याल

    • आपका टैग अधिकतम 30 अक्षरों का ही हो सकता है।
    • आप टैग में किसी भी तरह के स्पेशल कैरेक्टर्स (जैसे- @, #, $), चेकमार्क या वेबसाइट लिंक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें