एमोलेड डिस्प्ले और 108MP कैमरे से साथ लॉन्च होगा रियलमी का सस्ता फोन, डिजाइन भी है शानदार

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 23 Jul 2023 12:20 PM IST
सार

Realme 11 4G को इसी महीने 31 जुलाई को पेश किया जा सकता है। फोन की स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की जानकारी भी सामने आ गई है।

विज्ञापन
Realme 11 4G may launch 31 july in india specifications surface
Realme 11 Series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने हाल ही में भारत में अपने Realme 11 Pro सीरीज स्मार्टफोन को पेश किया है। अब कंपनी इसी सीरीज के सबसे सस्ते फोन Realme 11 4G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन को इसी महीने 31 जुलाई को पेश किया जा सकता है। फोन की स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की जानकारी भी सामने आ गई है। फोन को 108 मेगापिक्सल कैमरे से लैस किया जा सकता है। वहीं फोन में स्लिम डिजाइन मिलेगा।

    Realme 11 4G की संभावित स्पेसिफिकेशन

    विज्ञापन

    टिप्स्टर अभिषेक यादव ने Realme 11 4G के लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिप्स्टर ने फोन की लॉन्च तारीख का भी खुलासा किया है। टिप्स्टर के अनुसार, Realme 11 4G में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में डिस्प्ले के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन के साथ MediaTek Helio G99 प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा पैक किया गया है। फोन के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं डिजाइन को लेकर दावा है कि फोन में 7.87 मिमी स्लिम डिजाइन मिलने वाला है। फोन के साथ 5000 एमएएच की बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग के लिए 67 वॉट का चार्जर मिलेगा। बता दें कि फिलहाल कंपनी ने Realme 11 4G की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    टिप्स्टर ने फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस फोन को 15 हजार की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। फोन ब्लैक और गोल्ड दो कलर ऑप्शन में आ सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें