Realme ने कम कीमत में लॉन्च किया दमदार फोन, तीन कैमरे के साथ मिलेगा Dimensity 810 प्रोसेसर, जानें अन्य फीचर्स
Realme 10T 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 5जी प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मिलता है। Realme 10T 5G को Realme 9i 5G का रीब्रांडेड वर्जन के दौर पर पेश किया गया है, जो पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च हुआ था।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए मिड रेंज फोन Realme 10T 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 90Hz रिफ्रेश रेट वाली ड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 5जी प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मिलता है। Realme 10T 5G को Realme 9i 5G का रीब्रांडेड वर्जन के दौर पर पेश किया गया है, जो पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च हुआ था।
रियलमी ने अपने लेटेस्ट फोन की फिलहाल थाईलैंड में पेश किया है। इस फोन को डैश ब्लू और इलेक्ट्रिक ब्लू शेड्स कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत THB 6,999 (लगभग 16,700 रुपये) और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत THB 8,999 (लगभग 21,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने अब तक फोन को भारत में लॉन्च करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
फोन को डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई 3.0 मिलता है। Realme 10T 5G में 6.6 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 1080X2408 पिक्सल और 400 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 810 5G प्रोसेसर और माली-जी57 एमसी2 जीपीयू का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। डायनामिक रैम फीचर के साथ रैम को 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीवी तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
- Mark Zuckerberg: फेसबुक सीईओ का पुराना ईमेल आया सामने, कर्मचारी पर इतना भड़क गए थे कि मांग लिया था इस्तीफा
- Google Bard: ChatGPT को टक्कर देने गूगल ने जारी किया एआई चैटबॉट बार्ड, ऐसे साइन-अप कर सकेंगे यूजर्स
- Redmi Note 12 Turbo: 28 मार्च को लॉन्च होगा फोन, मिलेगा Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप
- Nokia का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 7000 रुपये से भी कम, डिजाइन के साथ फीचर्स भी हैं शानदार