Realme के इस सस्ते स्मार्टफोन की पहली सेल आज, इसमें है 50 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Jan 2023 11:31 AM IST
सार

Realme 10 की आज यानी 14 जनवरी को पहली सेल है। Realme 10 को आज रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Realme 10 को इसी सप्ताह की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Realme 10 sale today in India first time price specifications offers and more
Realme 10 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी किसी बजट फोन की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की है। Realme 10 की आज यानी 14 जनवरी को पहली सेल है। Realme 10 को आज रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। Realme 10 को इसी सप्ताह की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया है। Realme 10 एक 4जी फोन है जिसमें मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है और 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस बजट फोन के साथ भी आपको एमोलेड डिस्प्ले मिलती है।

    ये भी पढ़ें: Realme 10 Unboxing: शानदार डिजाइन वाला किफायती फोन   

    realme 10 को दो कलर क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक में पेश किया गया है। Realme 10 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी जिसके बाद फोन की कीमतें क्रमशः 12,999 रुपये और 15,999 रुपये हो जाएंगी।

    विज्ञापन

    realme 10 के साथ मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई गै। फोन के साथ 33W की SUPERVOOC चार्जिंग मिलेगी जिसे लेकर दावा है कि महज 28 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर में 2 मेगापिक्सल का लेंस प्रोफेशनल पोट्रेट मोड के लिए है। कैमरे के साथ नाइट फोटोग्राफी मोड और स्ट्रीट मोड भी दिया गया है।

    Realme 10 के साथ 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। यह फोन 7.95mm पतला है जिसे लेकर कंपनी ने कहा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे पतला फोन है। फोन के साथ 4 जीबी डायनेमिक रैम भी मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Hi-Res डुअल ऑडियो मिलेगा। फोन का कुल वजन 178 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें