Puma ने अपनी पहली स्मार्टवॉच की लॉन्च, मिलेगा गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 01 Feb 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
Puma Launch Smartwatch In India Know Price And Specifications
Puma Smartwatch - फोटो : @seoraval / twitter

    दुनिया की जानी-मानी कंपनी प्यूमा (Puma) ने भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, कंपनी इस स्मार्टवॉच को इससे पहले ग्लोबल लेवल पर उतार चुकी है। लोगों को इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर और गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, यह वॉच शाओमी, अमेजफिट, सैमसंग और ऑनर की स्मार्टवॉच को कड़ी टक्कर देगी। तो चलिए जानते हैं प्यूमा स्मार्टवॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस स्मार्टवॉच की कीमत 19,995 रुपये रखी है। ग्राहक इस स्मार्टवॉच को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को इस स्मार्टवॉच पर दो साल की वारंटी भी देगी।

    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में 1.19 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 390x390 पिक्सल है। साथ ही इस वॉच में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 512 एमबी रैम, 4 जीबी स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 3100 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी की यह स्मार्टवॉच गूगल फिट के माध्यम से पाइलेट्स, रनिंग, स्पिनिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटी और हार्ट रेट को ट्रैक करती है। इसके साथ ही लोगों को इस वॉच में एनएफसी पेमेंट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दो दिन तक चलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें