जियो ने लॉन्च किया JioTVCamera, टीवी से कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 31 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
JioTVCamera launched in India at Rs 2,999, Know specifications
JIOTVCAMERA - फोटो : jio.com

    रिलायंस जियो ने जियोटीवीकैमरा (JioTVCamera) को भारत में लॉन्च कर दिया है। जियो फाइबर की लॉन्चिंग के दौरान जियो ने कहा था कि जियो फाइबर के यूजर्स जियो फाइबर सेटटॉप बॉक्स के जरिए वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।

    जियो टीवी कैमरा एक छोटी-सी डिवाइस है जिसे टीवी से कनेक्ट किया जाएगा। इसके बाद आप अपने टीवी से ही वीडियो कॉल कर सकेंगे। जियो टीवी कैमरा को जियो की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    इसके साथ कंपनी ईएमआई भी दे रही है और तीन दिनों के अंदर डिलीवरी का भी वादा कर रही है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है और किसी तरह की समस्या होने पर सात दिन के अंदर रिप्लेस भी किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    JioTVCamera को टीवी मे एक केबल के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। इसके बाद इसे टीवी के ठीक ऊपर रखा जाएगा, हालांकि जियो टीवी कैमरा फिलहाल जियो फाइबर के ग्राहकों के लिए ही है। जियो टीवी कैमरा में 120 डिग्री वाइड एंगल है। इसके अलावा इसका वजन 93 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें