PTron ने लॉन्च किया स्पंक स्मार्ट वायरलेस स्टीरियो इयरबड, 160 घंटे चलेगी बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 13 Dec 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
PTron SPUNK wireless earbuds launched at Rs 2999 in India
PTron Spunk

    मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड पीट्रॉन ने भारत में अपना नया स्पंक, हाई-एन्ड सुविधाओं से लैस प्रीमियम इयरबड PTron Spunk लांच किया है। कंपनी का दावा है कि यह इयरबड काफी मजबूत है और इसमें तेज कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट ब्लूटूथ v5.0 व IPX5 रेटिंग है जिसके कारण धूल, पसीना और पानी से यह खराब नहीं होगा। इसके साथ 6 महीने की वारंटी मिल रही है और इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

    पीट्रॉन स्पंक के फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0, वाटरप्रूफ के लिए IPX5 है। इसमें 500mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 160 घंटे के स्टैंडबाय टाइम और 4 घंटे का टॉकटाइम का दावा किया है। इसके ब्लूटूथ की रेंज 10 मीटर है। पीट्रॉन स्पंक को 1.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा ने अमेजॉन से मंगाया 18,000 रुपये का हेडफोन, मिला लोहे का टुकड़ा

    इसमें ऑडियो के लिए HFP1.6, HSP1.1, A2DP1.2, A2DP, AVRCP1.5, SPP1.0, PBAP1.0 का सपोर्ट है। इसकी मदद से आप फोन पर बात भी कर सकते हैं, इसके लिए कंपनी ने इयरबड में HD इन-बिल्ट माइक वॉयस अस्सिस्टेंस का सपोर्ट दिया है। एक ही समय पर इस इयरबड को दो स्मार्टफोन / टैबलेट से कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी बिक्री PTron.in, LatestOne.com और Flipkart.com से हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें