भारत में सस्ता हुआ शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, मिलेगा 13MP का कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 13 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 6A Price cut in India, Now available at initial price of Rs 5,999
Redmi 6A

    शाओमी ने सितंबर की शुरुआत में ही भारत में तीन नए स्मार्टफोन लांच किए थे जिनमें रेडमी 6, रेडमी 6ए और रेडमी 6 प्रो शामिल थे। इनमें से रेडमी 6ए कंपनी का सबसे सस्ता फोन है। शुरुआत में रेडमी 6ए की बिक्री 5,999 रुपये में हो रही थी लेकिन बाद में इसकी कीमत बढ़ा दी गई थी, वहीं अब कंपनी ने फिर से रेडमी 6ए को सस्ता कर दिया है। बता दें कि रेडमी 6ए, रेडमी 5ए का अपग्रेडेड वर्जन है और यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी है।

    Redmi 6A
    Redmi 6A

    रेडमी 6ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर है। फोन में 2/3 जीबी रैम के साथ 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    रेडमी 6ए का कैमरा

    रेडमी 6ए में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ प्रोट्रेट मोड मिलेगा यानि आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, 3000mAh की बैटरी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक और सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक है। रेडमी 6 ए के 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 और 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरज की कीमत 6,999 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें