pTron ने लॉन्च किया चार माइक वाला ईयरबड्स, कीमत 1,000 रुपये से भी कम
pTron Bassbuds Zen के साथ क्वॉड (4) माइक्रोफोन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें बेहतर कॉलिंग के लिए TruTalkTM टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन भी है जिसे लेकर 30dB तक का दावा है।

विस्तार
घरेलू कंपनी पीट्रोन (pTron) ने अपने नए ईयरबड्स pTron Bassbuds Zen को भारत में लॉन्च कर दिया है। pTron Bassbuds Zen के साथ क्वॉड (4) माइक्रोफोन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें बेहतर कॉलिंग के लिए TruTalkTM टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन भी है जिसे लेकर 30dB तक का दावा है।
pTron Bassbuds Zen के साथ कंपनी ने एचडी कॉलिंग का दावा किया है। TruTalkTM ENC को लेकर कंपनी ने कहा है कि यह कॉल के दौरान बाहरी शोर को काफी हद तक ब्लॉक कर देगा। कनेक्टिविटी के लिए pTron Bassbuds Zen में ब्लूटूथ 5.3 है जिसके साथ SBC और AAC ऑडियो कोडेक का भी सपोर्ट है
pTron Bassbuds Zen में 10mm का ग्रेफीन कोटेड ड्राइवर है। गेमिंग के लिए इसमें लो लैटेंसी मोड भी दिया गया है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए pTron Bassbuds Zen को IPX4 की रेटिंग भी मिली है। पीट्रोन के इस बड्स में टच कंट्रोल दिया गया है।
जहा तक बैटरी का सवाल है तो pTron Bassbuds Zen की बैटरी को लेकर कुल 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। एक बार की चार्जिंग के बाद बैटरी 10 घंटे चलेगी। इसमें टाईप-सी पोर्ट है।
pTron Bassbuds Zen को Napoli ब्लैक और कोबाल्ट ब्लू कलर में पेश किया गया है। Bassbuds Zen को एक साल की वारंटी के साथ 1,199 रुपये में पेश किया गया है लेकिन 16 फरवरी की रात 12 बजे यानी 17 फरवरी को इसे 999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
- Valentine Gift के चक्कर में महिला को लगा 3.68 लाख का चूना, पूरी रिपोर्ट पढ़कर हैरान हो जाएंगे
- 20 फरवरी से शुरू होगी Nokia X30 5G की भारत में बिक्री, इसमें है PureView OIS कैमरा
- Lava Blaze 5G: 6GB रैम वेरियंट की भारत में पहली सेल आज, मिल रहा कम कीमत में खरीदने का मौका, जानें ऑफर
- Lava Agni 2 5G: दमदार फीचर्स से लैस होगा फोन, मिलेगा 8GB रैम और OIS सपोर्ट, जानें अन्य फीचर्स