pTron ने लॉन्च किया सबसे सस्ता एयरपॉड, 6 घंटे तक की बैटरी बैकअप का दावा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 18 Dec 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
pTron Bassbuds Lite launched in India at Rs 899 with Bluetooth 5.0
pTron Bassbuds Lite - फोटो : amar ujala

    टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल ब्रांड pTron ने भारत में अबतक का सबसे सस्ता एयरपॉड pTron Bassbuds Lite लॉन्च किया है। पीट्रोन के इस एयरपॉड में 10एमएम का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.0 का भी सपोर्ट है। इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

    ये भी पढ़ेंः PTron ने लॉन्च किया स्पंक स्मार्ट वायरलेस स्टीरियो इयरबड, 160 घंटे चलेगी बैटरी

    कंपनी का दावा है कि यह एयरपॉड महज 1.5 घंटे में चार्ज हो जाएगा और म्यूजिक प्ले करने पर 20 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। वहीं इसके साथ मिलने वाले चार्जिंग केस को की बैटरी को लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। pTron Bassbuds Lite के साथ 400एमएएच का टार्जिंग केस मिलेगा। एयरपॉड में हाई-स्टीरियो साउंड मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः PTron Zap Review: शानदार बैटरी लाइफ वाला एक किफायती नेकबैंड

    दोनों इयरबड्स के को अलग-अलग भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। दोनों बड्स में बटन दिए गए हैं जिनकी मदद से आप गूगल असिस्टेंट और एपल सीरी को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा कॉल भी रिसीव कर सकते हैं। pTron Bassbuds Lite दो कलर वेरियंट व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध है। इसे अमेजन से 899 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें