Powerbeats Pro 2: हार्ट रेट भी बताएगा यह ईयरबड्स, 45 घंटे की है बैटरी लाइफ, जानें फीचर्स
Powerbeats Pro 2 में दिए गए हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर को एथलीट्स के लिए खास बताया गया है, जो उन्हें रियल-टाइम परफॉर्मेंस ट्रैक करने में मदद करेगा। कंपनी का कहना है कि इसमें एलईडी ऑप्टिकल सेंसर का उपयोग किया गया है, जो प्रति सेकंड 100 से अधिक बार पल्स करता है और ब्लड फ्लो को मापता है।

विस्तार
एपल के सब-ब्रांड Beats ने भारत में अपने नए ईयरबड्स Powerbeats Pro 2 को लॉन्च कर दिया है। Powerbeats Pro 2 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है और इसके अलावा इसमें ट्रांसपैरेंसी मोट भी है। Powerbeats Pro 2 पर्सनलाइज्ड स्पैशियल ऑडियो और डायनेमिक हेड ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है। इसमें वॉयस आईसोलेशन का भी सपोर्ट दिया गया है।
Powerbeats Pro 2 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Powerbeats Pro 2 की कीमत 29,900 रुपये रखी गई है। यह वर्तमान में आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है और 13 फरवरी से अन्य चैनलों के माध्यम से भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह चार रंग विकल्पों में पेश किए गए हैं - इलेक्ट्रिक ऑरेंज, हाइपर पर्पल, जेट ब्लैक और क्विक सैंड।
Powerbeats Pro 2 के स्पेसिफिकेशंस

Powerbeats Pro 2 इयरफोन ड्यूल-एलिमेंट डायनामिक डायफ्राम ट्रांसड्यूसर्स के साथ आते हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाली साउंड प्रदान करने का दावा करते हैं। इनमें एडेप्टिव ANC और ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ एडेप्टिव EQ फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा,ये डायनामिक हेड ट्रैकिंग तकनीक के साथ स्पैशियल ऑडियो सपोर्ट करते हैं।
Powerbeats Pro 2 में प्रत्येक ईयरफोन पर तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिसमें एक डेडिकेटेड वॉयस माइक्रोफोन भी शामिल है। यह ऑप्टिकल सेंसर से लैस हैं जो इन-ईयर डिटेक्शन और हार्ट-रेट मॉनिटरिंग में सहायता करता है। साथ ही, इसमें एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप भी मौजूद हैं।
Powerbeats Pro 2 में दिए गए हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर को एथलीट्स के लिए खास बताया गया है, जो उन्हें रियल-टाइम परफॉर्मेंस ट्रैक करने में मदद करेगा। कंपनी का कहना है कि इसमें एलईडी ऑप्टिकल सेंसर का उपयोग किया गया है, जो प्रति सेकंड 100 से अधिक बार पल्स करता है और ब्लड फ्लो को मापता है।
यह डेटा किसी भी कम्पैटिबल फिटनेस एप से तुरंत शेयर किया जा सकता है। लॉन्च के समय, यह Runna, Nike Run Club, Open, Ladder, Slopes, और YaoYao जैसे एप्स के साथ काम करेगा।