स्कैम: इंटरव्यू के लिए आया मैसेज, क्लिक करते ही अकाउंट से निकले 2 लाख

अमर उजाला

Wed, 12 February 2025

Image Credit : अमर उजाला

मंगलुरु की 38 वर्षीय महिला वसुंधा गोपालकृष्ण शेनॉय, जो बेलथंगडी में एक बैंक शाखा की मैनेजर हैं, ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गईं और 2.19 लाख रुपये गंवा बैठीं।

Image Credit : अमर उजाला

ठगों ने उन्हें "interviewshine.co.in" नाम की वेबसाइट का लिंक एक एसएमएस के जरिए भेजा। 

Image Credit : अमर उजाला

लिंक पर क्लिक करने के तुरंत बाद, उनका जीमेल अकाउंट और अमेजन एप हैक हो गया। ठगों ने इसके जरिए उनके बैंक और क्रेडिट कार्ड की संवेदनशील जानकारी चुरा ली।

Image Credit : FREEPIK

अकाउंट हैक होते ही ठगों ने उनके बैंक कार्ड, अमेजन कार्ड और क्रेडिट कार्ड से 2,19,500 रुपये निकाल लिए।

Image Credit : FREEPIK

जब पीड़िता को बैंक से लेनदेन के कई मैसेज मिले, तो उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगी की शिकार हो गई हैं। उन्होंने तुरंत CEN पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

Image Credit : FREEPIK

पुलिस ने मामले को आईटी एक्ट की धारा 66(D) और बीएनएस अधिनियम की धारा 318(2) व 318(4) के तहत दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

Image Credit : FREEPIK

आमतौर पर फर्जी पार्सल, डिजिटल अरेस्ट और वर्क-फ्रॉम-होम जैसी ठगी के मामले सामने आते हैं, लेकिन इस मामले में ठगों ने एसएमएस लिंक के जरिए फोन में मैलवेयर डालकर धोखाधड़ी की।

Image Credit : अमर उजाला

इस घटना से सीख लेते हुए सभी को अनजान एसएमएस लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More