पोर्ट्रोनिक्स ने होली के लिए लॉन्च किया 30W का स्पेशल स्पीकर

पोर्टेबल और इनोवेटिव उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार की प्रमुख कंपनी पोर्ट्रोनिक्स ने होली पार्टी को ध्यान में रखते हुए 30वॉट का अपना नया भारी-भरकम ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। पोर्ट्रोनिक्स के इस स्पीकर को साउंडड्रम एल नाम दिया है जिसमें 5.0 ब्लूटूथ है। एक्स्ट्रा कनेक्टिविटी के लिए स्पीकर में 3.5 मिमी ऑक्स (AUX) और नॉन-ब्लूटूथ विकल्पों के लिए पेनड्राइव (Pendrive) का भी सपोर्ट है।
साउंडड्रम एल एक सिलेंडर स्टाइल वाला है। इसका फायदा यह है कि इसे घर के किसी भी कोने में आराम से रखा जा सकता है। साउंडड्रम एल एक यूनीक इक्विलाइजर बटन से लैस है जो यूजर्स को बास और टेरिबल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। बास को बढ़ाने के लिए बस इक्विलाइजर बटन को टैप करना होगा और टेरिबल को बढ़ाने के लिए इसे फिर से टैप करना होगा।
पोर्ट्रोनिक्स साउंडड्रम एल स्पीकर की बैटरी को लेकर 6 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसकी बिल्ड क्वॉलिटी शानदार है। इसकी बॉडी में हाई-क्वॉलिटी मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। इस स्पीकर को वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए आईपीएक्स6 (IPX6) की रेटिंग मिली है।
इस स्पीकर की सबसे खास बात यह है कि इसे दूसरे स्पीकर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। साउंडड्रम एल एक साल की वारंटी के साथ आता है और इसकी बिक्री तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से 3,599 रुपये में हो रही है।
- घरेलू शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी ने की मार्निंग स्टार रिकॉडर्स के साथ साझेदारी
- OnePlus 9 Series: तीन नए स्मार्टफोन और एक स्मार्टवॉच आज होगी लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट
- Ptron Bassbuds Vista Review: 1,299 रुपये में शानदार बास और वायरलेस चार्जिंग वाला ईयरबड्स
- Redmi Note 10 Sale: 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन को खरीदने का आज फिर है मौका