Portronics ने लॉन्च किया 100 वॉट का साउंडबार, साथ में मिलेगा 5.25 इंच का सबवूफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

Portronics Pure Sound Pro X1 के साथ 5.25 इंच की सबवूफर मिलता है। इस स्पीकर के साथ 100 वॉट का ऑडियो मिलेगा। Pure Sound Pro X1 के साथ कई सारे इक्विलाइजर मोड मिलते हैं जिनमें मूवी, म्यूजिक और न्यूज शामिल हैं।

विज्ञापन
Portronics Pure Sound Pro X1 soundbar launched in India price and specifications
Portronics Pure Sound Pro X1 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Portronics ने अपने नए साउंडबार Portronics Pure Sound Pro X1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Portronics Pure Sound Pro X1 के साथ कंपनी ने सिनेमा एक्सेपरियंस का दावा किया है। इस साउंडबार के साथ कंपनी ने सबवूफर भी दिया है। इसमें हेवी बास के साथ 3D स्टीरियो पावरफुल स्पीकर मिलता है।

    Portronics Pure Sound Pro X1 के साथ 5.25 इंच का सबवूफर मिलता है। इस स्पीकर के साथ 100 वॉट का ऑडियो मिलेगा। Pure Sound Pro X1 के साथ कई सारे इक्विलाइजर मोड मिलते हैं जिनमें मूवी, म्यूजिक और न्यूज शामिल हैं।

    विज्ञापन

    Pure Sound Pro X1 को टीवी, लैपटॉप, मोबइल या टैबलेट किसी के भी साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए मल्टीपल मोड्स हैं, आप ब्लूटुथ, ऑप्टिकल और ऑक्स इनपुट के जरिए साउंडबार को कनेक्ट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आप USB ड्राइव (MP3 सपोर्ट) से स्टैण्डअलोन मोड में अपना पसंदीदा म्युजिक सुन सकते हैं। इसमें IR रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। पोर्टोनिक्स Pure Sound Pro X1 वायरलेस साउंडबार को 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें