Portronics Kronos X4: ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलता है बड़ा डिस्प्ले, जानें कीमत और फीचर्स
Kronos X4 स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। वॉच के साथ मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स, हेल्थ मॉनिटरिंग का सपोर्ट मिलता है।

विस्तार
डिजिटल एवं पोर्टेबल गैजेट्स ब्रांड पोर्टोनिक्स (Portronics) ने अपने नए वियरेबल स्मार्टवॉच Kronos X4 को लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच के साथ मेटल बॉडी, बड़ा स्क्वायर डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। Kronos X4 स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। वॉच के साथ मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स, हेल्थ मॉनिटरिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं वॉच के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...
Portronics Kronos X4 की कीमत
पोर्टोनिक्स Kronos X4 डिस्काउंट के साथ 2,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वॉच के साथ एक साल की वारंटी भी मिलती है। Portronics Kronos X4 को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ अनेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Oneplus के सबसे सस्ते फोन की बिक्री शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन पर 14,990 रुपये में मिल रहा फोन
Portronics Kronos X4 की स्पेसिफिकेशन
स्मार्टवॉच के साथ बड़ा 1.85 इंच का डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है, जो स्क्वायर डायल मिलता है। स्मार्टवॉच के साथ स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन स्ट्रैप्स मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसे 24/7 आसानी से पहना जा सकता है। वॉच के साथ 100 से अधिक वॉच फेसेज और मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ें:
QR Code Alert: क्यूआर कोड स्कैन में एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, ये हैं बचने के तरीके
Portronics Kronos X4 के साथ 24/7 हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन (SPO2) के साथ-साथ स्लीप मॉनिटरिंग की सुविधा मिलती है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। कॉलिंग के लिए इनबिल्ट एचडी स्पीकर और माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है।
वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटुथ V5.0 का सपोर्ट है। वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए वॉच में IP68 की रेटिंग मिलती है। हालांकि कंपनी ने वॉच की बैटरीक क्षमता की जानकारी नहीं दी है।