QR Code Alert: क्यूआर कोड स्कैन में एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, ये हैं बचने के तरीके

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 21 Nov 2022 01:57 PM IST
QR Code Alert know these thing to Scan QR Code For Receiving Money Upi Payments
QR Code Alert - फोटो : iStock

    आज डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया के दौर में हर कोई ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करता है। लोग बैंक में पैसे भेजने के लिए भी ऑनलाइन बैंकिंग का यूज करने लगे हैं। इसके अलावा लोग पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। चाय की दुकान से लेकर सुपरमार्केट तक में अब क्यूआर कोड से पेमेंट होने लगी है। इस तरह का ऑनलाइन पेमेंट समय तो बचाता है, लेकिन इससे धोखाधड़ी होनी की संभावना भी बढ़ जाती है। इसको लेकर जालसाज भी एक्टिव रहते हैं और इसी क्यूआर कोड की आड़ में लोगों के बैंक खाते से रकम उड़ा लेते हैं। इसलिए क्यूआर कोड स्कैन करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये जानना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह के फ्रॉड से बचा जा सके। चलिए जानते हैं।

    QR Code Alert
    QR Code Alert - फोटो : iStock

    इस बातों का रखें ध्यान

    दरअसल, जालसाज क्यूआर कोड के जरिए काफी फ्रॉड कर रहे हैं। आपको ये बात जानना जरूरी है कि क्यूआर कोड स्कैन करने से ग्राहक के बैंक अकाउंट या वॉलेट से पैसे डेबिट होते हैं यानी कटते हैं। अगल आपको कोई क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद पैसे भेजने का दावा कर रहा है तो यह फ्रॉड हो सकता है। ऐसे केस में आपको सावधान रहने की जरूरत है।

    QR Code Alert
    QR Code Alert - फोटो : iStock

    इन गलतियों को भूलकर भी न करें

    आप कभी कोई क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और ये आपको किसी एप को डाउनलोड करने वाले लिंक पर ले जाता है। तो आपको ऐसे लिंक से बाहर आ जाना है, क्योंकि ऐसे एप आपके फोन में स्पाइवेयर डाउलोड कर सकते हैं और आपकी गोपनीय जानकारी चुराकर आपको चपत लगा सकते हैं।