Apple Watch: एपल वॉच सीरीज 6 और एपल वॉच एसई लॉन्च, मिलेगा ब्लड ऑक्सीजन सेंसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Sep 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
apple watch series 6 and apple Watch Se launched with Blood Oxygen Sensor
apple watch 2020 - फोटो : apple

    एपल ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है जिनमें एपल वॉच सीरीज 6 (Apple Watch Series 6) और एपल वॉच एसई (Apple Watch SE) शामिल हैं। इन दोनों स्मार्टवॉच को 15 सितंबर को आयोजित एपल के “Time Flies” इवेंट में लॉन्च किया गया है। एपल वॉच में कंपनी ने पहली बार ब्लड ऑक्सीजन सेंसर दिया है। इसके अलावा वॉच को कई नए कलर वेरियंट में पेश किया गया है।

    Apple Watch Series 6 और Apple Watch SE की कीमत

    भारत में एपल वॉच सीरीज 6 की शुरुआती कीमत 40,900 रुपये है। इस कीमत में जीपीएस वेरियंट मिलेगा। वहीं जीपीएस और सेलुलर वेरियंट की कीमत 49,900 रुपये है। यह वॉच 40एमएम और 44एमएम दोनों वेरियंट में मिलेगी। वॉच की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। एपल वॉच एसई की कीमत की बात करें तो Apple Watch SE के जीपीएस वेरियंट की कीमत 29,900 रुपये और जीपीएस के साथ सेलुलर वेरियंट की कीमत 33,900 रुपये है।

    विज्ञापन

    Apple Watch Series 6 की स्पेसिफिकेशन

    Apple Watch Series 6
    Apple Watch Series 6 - फोटो : apple

    एपल वॉच सीरीज 6 40एमएम और 44एमएम के दो वेरियंट में मिलेगी। दोनों वेरियंट सेरेमिक और सफायर क्रिस्टल बैक फिनिश और एल्यूमीनियम, स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम और सेरेमिक मैटेरियल में मिलेंगी। नई वॉच में Apple S6 SiP (सिस्टम इन पैकेज) है जिसे लेकर S5 प्रोसेसर के मुकाबले दोगुना फास्ट होने का दावा किया गया है। इसमें वायरलेस चिप भी है जो कि कनेक्टिविटी के लिए है। इसमें रेटिना डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ ऑलवेज ऑन फीचर भी है। इसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है। एपल वॉच सीरीज 6 से आप शरीर के खून में मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा का भी पता लगा सकते हैं। इसके लिए इसमें ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2) सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें हर्ट रेट मॉनिटर और ईसीजी का भी सपोर्ट दिया गया है। एपल वॉच सीरीज 6 पैनिक अटैक को भी माप सकती है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 18 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple Watch SE की स्पेसिफिकेशन

    Apple Watch SE
    Apple Watch SE - फोटो : apple

    एपल वॉच एसई एपल की सबसे किफायती स्मार्टवॉच है। इसमें भी एपल वॉच सीरीज 6 में मौजूद सभी फीचर्स मिलेंगे। इसमें भी एपल वॉच 6 वाला ही प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। एपल वॉच एसई में भी रेटिना अलवेज ऑन डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें ऑक्सीजन सेंसर, हर्ट रेट मॉनिटर, फॉल डिटेक्शन और इमरजेंसी अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसमें भी ई-सिम का सपोर्ट दिया गया है, हालांकि इस वॉच में ईसीजी का सपोर्ट नहीं है। इसकी बैटरी लाइफ भी 18 घंटे बताई गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें