Portronics ने लॉन्च किया स्मार्ट ताला, फिंगरप्रिंट से खुलेगा, 30 मिनट की चार्जिंग में 6 महीने चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Mar 2020 12:39 PM IST
सार

फिंगरप्रिंट से खुलेगा Portronics Biolockएक साथ 40 फिंगरप्रिंट कर सकते हैं एडइस स्मार्ट ताले पर नहीं होगा पानी और धूल का असर

विज्ञापन
Portronics Introduces Biolock for Smart Home with fingerprint sensor
Portronics Biolock - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    इनोवेटिव एवं पोर्टेबल डिजिटल गैजेट्स के नाम से जानी जाने वाली घरेलू कंपनी पोरट्रॉनिक्स ने भारत में स्मार्ट ताला लॉन्च किया है जिसे बायोलॉक नाम दिया गया है। पोरट्रॉनिक्स से इस बायोलॉक की खासियत यह है कि यह फिंगरप्रिंट से खुलेगा और महज 30 मिनट की चार्जिंग में इसकी बैटरी 6 महीने तक का बैकअप देगी।

    पोरट्रॉनिक्स के इस स्मार्ट लॉक का इस्तेमाल विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें दरवाजों को लॉक करने से लेकर बैग्स, सूटकेस और बाइक आदि शामिल हैं। इसकी खासियत यह भी है कि अब पासवर्ड भूल जाने या चाबियां खोने का कोई झंझट नहीं, बायोलॉक का उपयोग करने के लिए किसी एप्लिकेशन या ब्लूटूथ कनेक्शन की भी आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह लॉक आपके फिंगरप्रिंट से ही खुलेगा।

    विज्ञापन

    इस लॉक में आप 40 फिंगरप्रिंट्स तक जोड़ सकते हैं। फिंगरप्रिंट की स्पीड को लेकर कंपनी ने कहा है कि लॉक को खोलने में केवल 0.5 सेकेंड का समय लगता है। बायोलॉक एक एलईडी इंडिकेटर के साथ आता है। यह स्मार्ट लॉक स्टेनलेस स्टील से बना है और इसे IP66 की रेटिंग मिली है। ऐसे में पानी और धूल का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसका वजन महज 59 ग्राम है। इसमें 100mAh की इन-बिल्ट बैटरी है जो कि 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है और 6 महीने तक चलती है। बैटरी के खत्म हो जाने के बाद इसे किसी भी 5V USB एडॉप्टर से रिचार्ज करने के लिए USB पॉवर सप्लाई चार्ज किया जा सकता है। पोरर्ट्रोनिक्स बायोलॉक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स से 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें