3000mAh की बैटरी के साथ Portronics ने लॉन्च किया ब्लूटूथ स्पीकर, कैरोके माइक भी मिलेगा
इसके साथ हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया गया है। पोर्ट्रोनिक्स चाइम ब्लूटूथ स्पीकर में 10Wx2 का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके साउंड को लेकर इमर्सिव 360-डिग्री साउंड का दावा दिया गया है।

विस्तार
पोर्ट्रोनिक्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय ब्लूटूथ स्पीकर रेंज में 'चाइम स्पीकर' को जोड़ा है, जो वायर्ड कैरोके माइक के साथ आता है। इसके साथ हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया गया है। पोर्ट्रोनिक्स चाइम ब्लूटूथ स्पीकर में 10Wx2 का साउंड आउटपुट मिलता है। इसके साउंड को लेकर इमर्सिव 360-डिग्री साउंड का दावा दिया गया है।
पोट्रोनिक्स चाइम स्पीकर की सबसे खास बात यह है कि इसमें 3000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसके साथ करीब 7-8 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। इस स्पीकर की कुल क्षमता 20 वॉट की है। इसके अलावा इसके साथ हेवी बास का भी दावा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ दिया गया है। साथ ही कैरोके माइक का भी सपोर्ट है। ऐसे में यदि आप गाने के शौकीन हैं तो आप खुद गाकर महफिल में चार चांद लगा सकते हैं।
चाइम स्पीकर ब्लूटूथ 5.0 वर्जन के साथ आता है। इसमें एक लाल रंग का डिजिटल डिस्प्ले है जो स्क्रीन पर सेलेक्टेड विकल्पों को देखना आसान बना देता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ/ऑक्स केबल/एसडी कार्ड का सपोर्ट है।
इसके अलावा इसमें इन-बिल्ट FM रेडियो भी दिया गया है। चाइम स्पीकर 3 अलग-अलग रंगों लाल, हरा और नीला में उपलब्ध है। इसे 2,299 रुपये की कीमत पर 12 महीने की वारंटी के साथ सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।