टेक लॉन्च: हिंदी में लॉन्च हुआ Pokémon GO, 1TB SSD के साथ आया यह लैपटॉप
HP Spectre के साथ 1TB की SSD स्टोरेज और 16GB LPDDR5x रैम है। इसमें प्री-इंस्टॉल Windows 11 OS मिलेगा। लैपटॉप के डिस्प्ले का पैनल OLED है। इसके साथ स्टाइलस का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस है।

विस्तार
हिंदी में लॉन्च हुआ Pokémon GO
Pokémon Company (TPC) ने Niantic के साथ मिलकर अपने विश्व स्तर पर लोकप्रिय मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन Pokémon GO को हिंदी में लॉन्च करने किया है। यह घोषणा 14 सितंबर को हिंदी दिवस के खास मौके पर हुई। हिंदी एशिया की छठी और वैश्विक स्तर पर 15वीं भाषा है जिसमें इस गेम का स्थानीयकरण किया गया है। यूजर्स के एक्सपेरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई Pokémon के नाम भी हिंदी में रखे गए हैं।

1996 में लॉन्च होने के बाद से Pokémon एक प्रतिष्ठित वीडियो गेम और मनोरंजन फ्रेंचाइजी के रूप में लोगों को जोड़ रहा है, जिसे दुनिया भर के सभी उम्र के लाखों प्रशंसक पसंद करते हैं। 151 जीवों से शुरू होकर, Pokémon ने बच्चों और वयस्कों की कल्पना को समान रूप से आकर्षित करना जारी रखा है और फिलहाल इसमें 1,000 से अधिक जीव हैं।
HP Spectre Foldable स्पेसिफिकेशन

एचपी ने अपने नए फोल्डेबल लैपटॉप HP Spectre पेश किया है जो कि 3-in-1 लैपटॉप है। इसमें 17 इंच की डिस्प्ले है जिसे 12.3 इंच में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे टैबलेट के अलावा डेस्कटॉप के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। HP Spectre Fold में Intel Core i7 12th जेन चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Intel Iris XE GPU भी है।
HP Spectre के साथ 1TB की SSD स्टोरेज और 16GB LPDDR5x रैम है। इसमें प्री-इंस्टॉल Windows 11 OS मिलेगा। लैपटॉप के डिस्प्ले का पैनल OLED है। इसके साथ स्टाइलस का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले के साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस है। इसके साथ HDR10 का सपोर्ट है और IMAX का सर्टिफिकेशन मिलता है। इसमें Bang और Olufsen सपोर्ट वाले चार स्पीकर मिलते हैं। लैपटॉप में 5 मेगापिक्सल का HP True Vision इंफ्रारेड कैमरा है। इसमें 94.3Wh की बैटरी है जिसके साथ 100W की चार्जिंग भी है।
BOULT के नए ईयरबड्स

घरेलू कंपनी BOULT ने एक साथ तीन नए ईयरबड्स BOULT Y1 Pro, W50 और W20 पेश किए हैं। BOULT Y1 Pro के साथ 120 मिनट की बैटरी लाइफ है। इसमें टाईप-सी पोर्ट है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है। इसमें गेमिंग के लिए 45ms की लो लैटेंसी मोड मिलता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 है और यह ब्लिंक एंड पेयर टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए ZEN™ Quad Mic ENC का सपोर्ट है। BOULT Y1 Pro TWS के साथ 13mm का ड्राइवर मिलता है जिसे लेकर कंपनी ने हेवी बास का दावा किया है। इसे IPX5 की रेटिंग मिली है।
BOULT W50 के साथ 50 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इसमें भी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। यह भी फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके साथ भी ZEN™ Quad Mic ENC मिलता है। इसके साथ SBC AAC कोडेक का भी सपोर्ट है।
BOULT W20 को उनके लिए डिजाइन किया गया है जो कि कम कीमत में हाई क्वालिटी ऑडियो चाहते हैं। इसकी बैटरी को लकेर 32 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग है जिसे लेकर कंपनी ने कहा है कि 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 120 मिनट का बैकअप मिलेगा।
- जरूरी खबर: इस लैपटॉप को अब मिलेगा 10 साल तक अपडेट, गूगल ने किया बड़ा एलान
- Fact Check: चुनाव में वोट नहीं डालने पर खाते से कटेंगे 350 रुपये, जानें सरकार ने क्या कहा?
- iPhone 15 Series: एपल ने एंड्रॉयड से चुराए ये चार फीचर्स, एक तो आठ साल पहले ही आ गया था
- Loan Apps: लोन एप्स भारत में होंगे पूरी तरह से बैन, सरकार ने गूगल और एपल को दिया आदेश