भारत में एंट्री के लिए तैयार है Poco X5 Pro, 12GB रैम के साथ हो सकता है लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Jan 2023 02:41 PM IST
सार

Poco X5 Pro को जनवरी 2023 के अंत में भारत में पेश किया जाएगा। फोन के फीचर्स Redmi Note 12 Speed Edition जैसे ही होंगे। बता दें कि Redmi Note 12 Speed Edition को हाल ही में चीन में 1,699 चीनी युआन यानी करीब 20,200 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

विज्ञापन
Poco X5 Pro Launch in India as Rebranded Redmi Note 12 Speed Edition
Redmi Note 12 Pro Speed Edition - फोटो : Redmi

    विस्तार

    पोको का नया फोन Poco X5 Pro भारत आने को तैयार है, हालांकि कंपनी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन लीक रिपोर्ट इसकी गवाही दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि Poco X5 Pro को इस महीने के आखिरी सप्ताह यानी जनवरी के अंतिम सप्ताह में पेश किया जाएगा। Poco X5 Pro, हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 12 Speed Edition का री-ब्रांडेड वर्जन हो सकता है। उम्मीद है कि Poco X5 Pro को 12 जीबी रैम और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है।

    टिप्स्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) के मुताबिक Poco X5 Pro को जनवरी 2023 के अंत में भारत में पेश किया जाएगा। फोन के फीचर्स Redmi Note 12 Speed Edition जैसे ही होंगे। बता दें कि Redmi Note 12 Speed Edition को हाल ही में चीन में 1,699 चीनी युआन यानी करीब 20,200 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है।

    विज्ञापन

    Redmi Note 12 Pro Speed Edition की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI 14 है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस OLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 6nm वाला स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जहां तक कैमरे का सवाल है तो Redmi Note 12 Pro Speed Edition में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 100 मेगापिक्सल का Samsung HM2 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें