Poco M3 Pro: 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है लैस
Poco M3 Pro 5G में DynamicSwitch डिस्प्ले है जिसकी मदद से डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट जरूरत के हिसाब से 90Hz, 60Hz, 50Hz और 30Hz के बीच बदलता है।

विस्तार
तमाम लीक्स और लंबे इंतजार के बाद पोको ने एम3 सीरीज के नए स्मार्टफोन Poco M3 Pro 5G को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। Poco M3 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के अलावा 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Poco M3 का अपग्रेडेड वर्जन है। कहा जा रहा है कि Poco M3 Pro 5G, Redmi Note 10 5G का री-ब्रांडेड वर्जन है जिसे इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया है। Poco M3 Pro 5G में DynamicSwitch डिस्प्ले है जिसकी मदद से डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट जरूरत के हिसाब से 90Hz, 60Hz, 50Hz और 30Hz के बीच बदलता है।
Poco M3 Pro 5G की कीमत
Poco M3 Pro 5G की शरुआती कीमत 159 यूरो यानी करीब 14,100 रुपये है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 179 यूरो यानी करीब 15,900 रुपये है। फोन तीन कलर कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको येल्लो कलर में मिलेगा।
Poco M3 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
Poco M3 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
Poco M3 Pro 5G का कैमरा
Poco M3 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ नाइट मोड, एआई कैमरा, मूवी फ्रेम, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड के अलावा एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा।
Poco M3 Pro 5G की बैटरी
पोको के इस फोन में एआई फेस अनलॉक के अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G, NFC, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक और USB टाईप-C पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Oppo Reno 6 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख हुई कंफर्म, जानें संभावित फीचर्स
- क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर हुआ लॉन्च, मिला Kryo 670 CPU का सपोर्ट
- 778G 5G प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन होगा Realme Quicksilver
- FakeBuster: फर्जी वीडियो और फोटो को चुटकियों में पहचान लेगी यह डिवाइस, IIT रोपड़ ने किया है तैयार