Poco M2 भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 10,999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Sep 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Poco M2 launched in India With Quad Rear Cameras price in India and Specifications
poco m2 - फोटो : poco

    पोको इंडिया ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M2 लॉन्च कर दिया है। Poco M2 को भारतीय मोबाइल की कीमतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। Poco M2 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, चार रियर कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस फोन मीडियाटेक Helio G80 प्रोसेसर है। इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में...

    Poco M2 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,499 रुपये है। इस फोन को तीन कलर वेरियंट में पेश किया गया है जिसमें पिच ब्लैक, स्लेट ब्लू और ब्रिक रेड कलर शामिल हैं। फोन की बिक्री 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी।

    विज्ञापन

    Poco M2 में MIUI यूआई है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसके अलावा फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर है जिसके साथ माली G52 GPU ग्राफिक्स का सपोर्ट है। Poco M2 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। फोन में तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    इस फोन में वाई-फाई, डुअल VoLTE सपोर्ट, 4G, ब्लूटूथ v5.0, आईआर ब्लास्टर, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। पोको एम2 में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें