POCO F5 5G स्मार्टफोन कल भारत में होगा लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई महंगे फीचर्स
कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कंपनी ने पहले की थी। अब कंपनी ने वेबसाइट के माध्यम से POCO F5 5G के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी दी है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Poco अपनी मिड रेंज स्मार्टफोन सीरीज F5 5G को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज को कल यानी 9 मई को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। सीरीज के तहत Poco F5 5G और Poco F5 Pro 5G मॉडल शामिल हैं। वैनिला वेरियंट यानी Poco F5 5G भी उसी दिन भारत में डेब्यू करने वाला है। इस फोन के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कंपनी ने पहले की थी। अब, पोको ने कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से स्मार्टफोन के डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी दी है।
पोको यूएई वेबसाइट के अनुसार, आगामी पोको एफ5 5जी ग्लोबल स्तर पर तीन कलर वेरियंट- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध होगा। फोन को 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में बेचा जाएगा। दूसरी ओर, Poco F5 Pro 5G को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन को Android 13 आधारित MIUI 14 पर पेश किया जाएगा।
Poco F5 5G में 6.67 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) फ्लो AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट और 1000 निट्स का पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पैनल एचडीआर 10+ डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है।
- एक फोन पर ऐसे चलाएं दो WhatsApp अकाउंट
- Gmail ads: जीमेल के लिए भी देने पड़ेंगे पैसे! गूगल ने विज्ञापन दिखाना शुरू किया, पेड सर्विस हो सकती है लॉन्च
- iQoo Neo 8 सीरीज की लॉन्च तारीख आई सामने, कम कीमत में मिलेगा दमदार एक्सपीरियंस, कैमरा भी होगा शानदार
- Nokia ने लॉन्च किए तीन दमदार फीचर फोन, मिलेगी 22 दिनों तक की स्टैंडबाय बैटरी और पसंदीदा स्नेक गेम