Poco F4 में भी अब चलेगा 5G, कंपनी ने जारी किया MIUI 14 का अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Feb 2023 03:08 PM IST
सार

Poco F4 के इस अपडेट के बारे में पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने ट्वीट करके जानकारी दी है। नए अपडेट के बाद Poco F4 में Jio 5G का भी सपोर्ट मिल रहा है। Poco F4 के लिए जारी नए अपडेट का वर्जन नंबर V14.0.2.0.TLMINXM है।

विज्ञापन
Poco F4 Android 13 Based MIUI 14 OS Update released With Jio 5G Support
POCO F4 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    पोको ने अपने नए फोन Poco F4 के लिए एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 जारी कर दिया है, हालांकि यह अपडेट फिलहाल कुछ ही यूजर्स को मिला है, उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। Poco F4 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। Poco F4 की लॉन्चिंग एंड्रॉयड 12 आधारित MIUI 13 के साथ हुई थी और यह इस फोन के लिए बड़ा अपडेट है।

    Poco F4 के इस अपडेट के बारे में पोको इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने ट्वीट करके जानकारी दी है। नए अपडेट के बाद Poco F4 में Jio 5G का भी सपोर्ट मिल रहा है। Poco F4 के लिए जारी नए अपडेट का वर्जन नंबर V14.0.2.0.TLMINXM है।

    विज्ञापन

    नया अपडेट फिलहाल उन्हें ही मिल रहा है जिन्होंने बीटा प्रोग्राम ज्वाइन किया था। MIUI 14 अपडेट के साथ यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स और कई बदलाव देखने को मिलेंगे। फोन की स्पीड अच्छी हो जाएगी और बैटरी लाइफ पहले से बेहतर होगी। Xiaomiui ने Poco F4 के इस अपडेट को लेकर जानकारी दी है जिसके मुताबिक इस अपडेट की साइज 3.5GB है और इसे MIUI डाउनलोडर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco F4 की स्पेसिफिकेशन

    Poco F4 को पिछले साल MIUI 13 के साथ लॉन्च किया गया था। Poco F4 में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफअरेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम है। पोको के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ OIS भी मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें