सरकार ने दी चेतावनी: पासपोर्ट की इन छह वेबसाइट से बचकर रहें, हो सकता है बड़ा नुकसान

भारत सरकार ने एक बार फिर से फर्जी पासपोर्ट वेबसाइट को लेकर नागरिकों को आगाह किया है। इन वेबसाइट के जरिए लोगों की निजी जानकारी इकट्ठा की जा रही है जिनका इस्तेमाल स्पैम और हैकिंग में किया जाएगा। सरकार ने कुल छह वेबसाइट को लेकर चेतावनी दी है। ये वेबसाइट पासपोर्ट सर्विस देने का फर्जी दावा करती हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि असली पासपोर्ट वेबसाइट www.passportindia.gov.in है। इसके जरिए ही पासपोर्ट से संबंधित सभी तरह के काम होते हैं। अब चलिए आपको फर्जी वेबसाइट के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं इन फर्जी वेबसाइट के नाम...

फर्जी : www.indiapassport.org
यह देखने में असली पासपोर्ट साइट जैसी है लेकिन यह एक फर्जी वेबसाइट है। यदि आप इस साइट पर अपनी कोई भी निजी जानकारी देते हैं तो उसके जिम्मेदार आप खुद होंगे। फिलहाल इस डोमेन को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन फिर आपको सावधान रहने की जरूरत है।

फर्जी वेबसाइट: www.online-passportindia.com
यह भी एक फर्जी वेबसाइट है। यह फर्जी वेबसाइट पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई से लेकर वोटर कार्ड बनाने तक का दावा करती है।
- Vivo V27 Series: कलर चेंजिंग फोन की लॉन्च तारीख का एलान, दमदार कैमरे के साथ भारत आएगा फोन, इतनी होगी कीमत
- ChatGPT: AI चैटबॉट ने एलन मस्क और पीएम मोदी को बताया विवादित, कहा- इनके साथ 'विशेष तरीके' से पेश आना होगा
- Meta: मेटा ने भी किया प्रीमियम वेरिफिकेशन का एलान, पैसे देकर आप भी कर सकेंगे अकाउंट वेरिफाइड
- iQoo Neo 7 vs Poco X5 Pro: दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट, कीमत से लेकर कैमरा फीचर्स तक, जानें सबकुछ