उपलब्धि: भारत में नौ महीने में 20 लाख लोगों ने खरीदा यह स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 7999 रुपये
4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को ऑफलाइन स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है।

विस्तार
पोको इंडिया ने पिछले साल अक्तूबर में POCO C3 को भारत में लॉन्च किया था। POCO C3 को किफायती स्मार्टफोन है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन के नाम एक उपलब्धि जुड़ी है और वह यह है कि महज नौ महीने में POCO C3 की दो मिलियन यानी 20 लाख यूनिट बिकी है। सीधे शब्दों में कहें तो अभी तक POCO C3 को 20 लाख लोगों ने खरीदा है।
Poco C3 की कीमत
Poco C3 की भारत में शुरुआती कीमत 7,499 रुपये है। इस कीमत में 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। फोन को ऑफलाइन स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है।
Poco C3 की स्पेसिफिकेशन
पोको सी3 में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की एक्सपेंडल मेमोरी मिलेगी।
Poco C3 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Poco C3 की बैटरी
इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी है जो 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक, 4G LTE, Wi-Fi और माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी है।