PLAYFIT SW75 Review : महिलाओं के लिए खास है यह स्मार्टवॉच, कम कीमत में मिलेंगे खास फीचर्स

भारत की उभरती हुई टेक कंपनी प्ले (Play) ने कुछ दिन पहले स्मार्टफोन बाजार में फिटएसडब्ल्यू 75 (PLAYFIT SW75) स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच की खास फीचर की बात करें तो ग्राहकों को इसमें कलर डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही कंपनी ने इस वॉच की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2.5 दिया है। वहीं, प्ले ने इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये रखी है। तो चलिए जानते हैं कि क्या PLAYFIT SW75 स्मार्टवॉच खरीदने लायक है या नहीं...
PLAYFIT SW75 की स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टवॉच की खूबियों की बात करें तो कंपनी ने इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, मल्टी स्पोर्ट मोड्स, कॉल रिमाइंडर, स्टेप काउंटिंग, मोबाइल फाइंडर और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इस वॉच में महिलाओं के लिए Female Health Care फीचर दिया है। यह वॉच महिला यूजर को उनके पीरियड्स के समय की जानकारी देगी। यूजर्स को प्लेफिट में कलर डिस्प्ले मिलेगा, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2.5डी प्रोटेक्शन से लैस है। वहीं, यह वॉच वाटर रेसिस्टेंट है।
इस स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन एलर्ट और वाइब्रेशन (SNS) दिया गया है। ग्राहकों को इस वॉच में दमदार बैटरी मिलेगी, जो 2 से लेकर 2.5 घंटों में फुल चार्ज हो जाएगी। प्ले ने दावा किया है कि इस वॉच का वर्किंग टाइम 10 से 15 दिन का है। लेकिन इस वॉच की बैटरी 5 दिन में 50 फीसदी तक पहुंच गई थी। 50 फीसदी के बाद बैटरी तेजी से खत्म होती है। ऐसे में यह स्मार्टवॉच 7 दिन का बैकअप देती है। एंड्रॉयड और आईओएस के यूजर्स ही इस वॉच को इस्तेमाल कर सकेंगे।
PLAYFIT SW75 का डिजाइन और डिस्प्ले

इस स्मार्टवॉच के डिजाइन की बात करें तो हमें कोई शिकायत नहीं है। इस वॉच की बिल्ड क्वालिटी बहुत ही शानदार है और इसके डिस्प्ले को बचाने के लिए गोरिल्ला ग्लास 2.5डी दिया है। इस सुरक्षा कवच से इस डिवाइस की स्क्रीन को बिलकुल भी नुकसान नहीं होगा। इसकी बॉडी की बात करें तो इसके निर्माण में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इस वॉच का डायल चौकोर है। कंपनी ने प्लेफिट स्मार्टवॉच में सिलिकॉन का स्ट्रैप दिया है, जो आसानी से नहीं टूटेगा नहीं। साथ ही इस वॉच को ऑन/ऑफ और Play/Pause का बटन दिया गया है।
PLAYFIT SW75 की परफॉर्मेंस

कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हार्ट मॉनिटर, स्टेप काउंटर से लेकर अलार्म क्लॉक जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, यूजर्स अपने हिसाब से इस वॉच को इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इस डिवाइस में 14 स्पोर्ट मोड्स दिए हैं, जो खिलाड़ियों के बहुत काम आएंगे। इसके अलावा यूजर्स अपनी ब्रीद कंट्रोल फीचर से अपनी ब्रीदिंग पर भी नजर बनाए रख सकेंगे। इसकी मदद से आप अपने सोने का पैटर्न भी ट्रैक कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह वॉच प्लेफिट एप से कंट्रोल होती है।
प्लेफिट स्मार्टवॉच अपने यूजर्स को व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर की नोटिफिकेशन देती है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को वॉयस कॉल की सूचना मिलती है, लेकिन कॉल को सिर्फ रिजेक्ट किया जा सकता है। आप कॉल रिसीव नहीं कर सकते। अगर आपके फोन पर व्हाट्सएप का इमोजी या हिंदी में मैसेज आता है, तो इस वॉच में ????? दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता क्योंकि इस वॉच को हिंदी का सपोर्ट नहीं मिला है। तो कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यह स्मार्टवॉच आपको निराश नहीं करेगी।
- Vivo V17 Pro Review: 30 हजार रुपये की रेंज में एक शानदार कैमरे वाला स्मार्टफोन
- दिल्ली के इस कंपनी ने लॉन्च की स्मार्टवॉच समेत लॉन्च किए चार नए प्रोडक्ट, जानें कीमत और फीचर्स
- Samsung Galaxy M30s Review: दमदार बैटरी के साथ एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन
- Tagg Zero G Review: शानदार बैटरी और कनेक्टिविटी वाला फुल पैसा वसूल वायरलेस इयरपॉड