Pixel Watch 3: 36 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ पिक्सल वॉच भारत में लॉन्च, बड्स भी आया बाजार में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Aug 2024 09:56 AM IST
सार

Pixel Watch 3 दो डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है, 41mm और 45mm। दोनों वेरिएंट्स कंपनी के Actua डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि पहले वाले वर्जन में AMOLED स्क्रीन थी। Google का कहना है कि Pixel Watch 3 2,000nits की पीक ब्राइटनेस स्तर को सपोर्ट करती है।

Pixel Watch 3 and Pixel Buds Pro 2 launched in India price and specifications
Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने अपने मेड बाय गूगल इवेंट में चार नए पिक्सल फोन लॉन्च किए हैं जिनमें Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं। इसके अलावा गूगल ने Pixel Watch 3 को भी लंबी बैटरी लाइफ और दो डिस्प्ले के साथ पेश किया है। गूगल ने Pixel Buds Pro 2 भी भारतीय बाजार में उतारा है।

    Pixel Watch 3 की भारत में शुरुआती कीमत 41mm मॉडल के लिए 39,900 रुपये है, जिसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी है, जबकि बड़े 45mm डिस्प्ले वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 43,900 रुपये है। दोनों 41mm और 45mm वेरिएंट Hazel, Obsidian और Porcelain कलर में उपलब्ध हैं, लेकिन छोटा मॉडल Pink कलर में भी मिलेगा। वहीं, Pixel Buds Pro 2 की कीमत 22,900 रुपये है और यह TWS हेडसेट Aloe, Charcoal, Hot Pink और Porcelain रंगों में उपलब्ध है। Pixel Watch 3 और Pixel Buds Pro 2 की बिक्री भारत में 22 अगस्त से होगी।

    Pixel Watch 3 के स्पेसिफिकेशन

    Pixel Watch 3
    Pixel Watch 3 - फोटो : अमर उजाला

    Pixel Watch 3 दो डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है, 41mm और 45mm। दोनों वेरिएंट्स कंपनी के Actua डिस्प्ले के साथ आते हैं, जबकि पहले वाले वर्जन में AMOLED स्क्रीन थी। Google का कहना है कि Pixel Watch 3 2,000nits की पीक ब्राइटनेस स्तर को सपोर्ट करती है, जो पिछले साल के मॉडल की तुलना में दोगुना है। पहले के मुकाबले डिस्प्ले में कम बेजल है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें