Pixel 9 Series: गूगल पिक्सल 9 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म, जानें संभावित फीचर्स
Pixel 9 सीरीज की लॉन्चिंग का इवेंट 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। गूगल ने फोन के फीचर्स के बारे में खास जानकारी नहीं दी है लेकिन AI को लेकर बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

विस्तार
तमाम लीक्स के बाद आखिरकार गूगल Pixel 9 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख सामने आ गई है। गूगल ने इसके लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। अभी तक यह तो साफ नहीं है कि Pixel 9 सीरीज के तहत कितने फोन लॉन्च होंगे लेकिन लॉन्चिंग 13 अगस्त को होने जा रही है। आमतौर पर गूगल के पिक्सल सीरीज की लॉन्चिंग अक्तूबर में होती है लेकिन इस बार अगस्त में हो रही है।
Pixel 9 सीरीज की लॉन्चिंग का इवेंट 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। गूगल ने फोन के फीचर्स के बारे में खास जानकारी नहीं दी है लेकिन AI को लेकर बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। Pixel 9 सीरीज का एक टीजर वीडियो भी सामने आया है जिसमें नई कैमरा डिजाइन देखी जा सकती है।
उम्मीद की जा रही है कि पिक्सल 9 के साथ Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL भी लॉन्च किए जाएंगे। फोन के साथ रियर पैनल पर कैप्सूल आकार का कैमरा सेटअप होगा। गूगल ने वीडियो टीजर अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर किया है।
कहा यह भी जा रहा है कि सीरीज के टॉप मॉडल के साथ नया Tensor G4 प्रोसेसर मिलेगा। उम्मीद है कि गूगल इस बार पिक्सल फोल्ड 2 को भी लॉन्च करेगा। इसके अलावा Pixel Watch 3 की भी लॉन्चिंग की खबर है।
- Google: गूगल सर्च रिजल्ट में करने जा रहा बड़ा बदलाव, यूजर को नहीं आएगा पसंद
- Data Leak: BSNL के सर्वर में लगी सेंध, हैकर के हाथ पहुंचा 278GB डाटा, घर का एड्रेस तक है शामिल
- Scam: पिज्जा की फ्रेंचाइजी के लिए गूगल पर किया सर्च, एक कॉल आया और खाते से निकल गए 20 लाख रुपये
- जुलाई से फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम