Google I/O 2023 इवेंट से पहले Pixel 7a के फीचर्स लीक, सस्ते पिक्सल फोन का सपना होगा पूरा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Mar 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
Pixel 7a Specifications Leak Ahead of Google I O 2023 details here
Google Pixel 6a - फोटो : Google

    गूगल के डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2023 की घोषणा हो गई है। Google I/O 2023 का आयोजन 10 मई को होने जा रहा है। चार साल में पहली बार इस इवेंट का आयोजन फिजिकल तौर पर हो रहा है। इससे पहले यह इवेंट ऑनलाइन होता था, हालांकि इस बार भी इवेंट का लाइव प्रसारण वर्चुअल तौर पर किया जाएगा। वैसे तो यह एक सॉफ्टवेयर इवेंट है लेकिन इसमें हार्डवेयर प्रोडक्ट की भी लॉन्चिंग होती है। गूगल के इस साल के सबसे बड़े इवेंट में Pixel 7a की लॉन्चिंग होने वाली है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 6a का अपग्रेडेड वर्जन है।

    अपकमिंग Pixel 7a को लेकर लीक रिपोर्ट भी सामने आने लगी हैं। Pixel 7a के कुछ फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि Pixel 7a की डिजाइन Pixel 6a जैसी ही होगी, हालांकि नए फोन के साथ कुछ नए फीचर्स जरूर मिलेंगे।

    विज्ञापन

    Pixel 7a के साथ स्क्रीन साइज, कैमरा और प्रोसेसर में बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Google Pixel 7a में Tensor G2 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा Pixel 7a में LPDDR5 रैम के साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। Pixel 7a को लेकर उम्मीद है कि फोन को 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। डिस्प्ले के साथ पंचहोल डिजाइन मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Pixel 7a में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Sony IMX787 सेंसर होगा। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल होगा। Sony IMX787 CMOS Exmor RS सेंससर लो लाइट में अच्छी फोटोग्राफी कर सकता है। फ्रंट कैमरे के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें